Telangana CM Revath Reddy on PM Modi: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी भी लोकसभा चुनाव के रंग में पूरी तरह से रंग चुके हैं। एक रैली में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कोबरा कहकर संबोधित किया है। सीएम रेड्डी का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम रेड्डी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी एक कोबरा हैं और वो किसानों को डसने के लिए वापस आएंगे।
पीएम मोदी हैं काला नागु- सीएम रेड्डी
दरअसल दिसंबर 2021 में केंद्र सरकार ने तीन किसान बिल संसद के पटल पर रखे थे। इसी का जिक्र करते हुए सीएम रेड्डी ने पीएम मोदी की तुलना कोबरा सांप से कर दी है। उन्होंने कहा कि हजारों किसानों ने पीएम मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उन्हें तीनों बिल वापस लेने पर मजबूर कर दिया। लेकिन पीएम मोदी काला नागु (काला कोबरा) हैं। वो किसान आंदोलन का बदला जरूर लेंगे।
400 सीट जीतने की मंशा
सीएम रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 400 सीट जीतने की बात कर रहे हैं। उनकी मंशा दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की है। जिसकी मदद से वो तीनों फार्म बिल आसानी से पास करवा सकेंगे और अगर बिल पास हो गए तो किसान बड़े-बड़े कॉर्पोरेट समूहों के गुलाम बनकर रह जाएंगे।
तेलंगाना में कब होंगे चुनाव?
बता दें कि तेलंगाना में कुल 17 लोकसभा सीटें हैं और सभी सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होनी है। तेलंगाना की सभी 17 सीटों में से हैदराबाद लोकसभा सीट को राज्य की हॉट सीटों में गिना जा रहा है। जहां AIMIM के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने माधवी लता को मैदान में उतारा है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से ओवैसी 1984 से जीत रहे हैं। ऐसे में चौथे चरण के दौरान तेलंगाना का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसके नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
1 hr ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
1 hr agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
2 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
5 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines