Revanth Reddy PM Narendra Modi Elder Brother: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी सोमवार को 56,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए तेलंगाना में थे। उन्होंने इस दौरान एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को ‘बड़ा भाई’ कहा।
गुजरात की तर्ज पर तेलंगाना को किया जाए विकसित
हाल ही में सत्ता हासिल कर सीएम की कुर्सी तक पहुंचे रेवंत रेड्डी ने इस दौरान गुजरात की तर्ज पर तेलंगाना को विकसित करने के लिए पीएम मोदी से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी “बड़े भाई” की तरह हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि वह केंद्र से किसी भी तरह का कोई टकराव नहीं चाहते। वे राज्य की तरक्की के लिए केंद्र सरकार से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे।
अर्थव्यवस्था में देना चाहते हैं सहयोग
रेड्डी ने इस दौरान कहा कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद देश का पांचवां सबसे बड़ा शहर है। ये शहर भारत को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के योगदान देना चाहता है। हम पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी लक्ष्य में सहयोग देना चाहते हैं।
लंबे समय बाद सीएम ने साझा किया मंच
आपको बता दें कि लंबे समय बाद ये पहला मौका है, जब आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के किसी मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया है। बीआरएस सुप्रीमो और पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव ने इससे पहले पीएम की आधिकारिक यात्राओं से दूरी बना ली थी।
पीएम मोदी के समर्थन की जरूरत
उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री का मतलब हमारे बड़े भाई जैसा होता है। अगर बड़े भाई का समर्थन मिलेगा, तो मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकता है।” उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्यों के बीच टकराव होगा तो जनता को ही नुकसान होगा। राजनीति केवल चुनाव तक ही सीमित रहनी चाहिए।
इसके बाद राज्य के नेताओं को राज्य की तरक्की के लिए केंद्र की मदद से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्हें विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। इस दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह कई बार पीएम मोदी से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें कुछ मुद्दों पर पीएम मोदी से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। रेड्डी ने राज्य में सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार के लिए भी केंद्र से सहयोग मांगा।
ये भी पढ़ें: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
4 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
5 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
6 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
9 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
12 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines