खम्मम से जितेंद्र कुमार तिवारी की रिपोर्ट: तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को खम्मम में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए देश की जनता को आगाह किया कि हमें धार्मिक उन्माद से बचना होगा। देश भर में सभी सेक्यूलर ताकतों को मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। बीआरएस के सत्ता में आने पर देशभर के किसानों को फ्री बिजली दिया जाएगा। प्रत्येक घर में शुद्ध पेय जल सुविधा दी जाएगी। इसके बाद देश में रायतुबंधु योजना लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को दस हजार रूपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष फ्री सहायता राशि दिया जाएगा।
सत्ता बदलने पर यह योजना होगी बंद
केसीआर ने कहा कि केन्द्र में सत्ता परिवर्तन होने पर अग्निपथ भर्ती योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। साथ ही देश में प्रत्येक वर्ष पचीस लाख परिवार को दलित बंधु सुविधा दी जाएगी। इस योजना में दलित युवा को दस लाख रूपए स्वरोजगार के लिए दिया जाएगा, साथ ही कोई राशि सरकार को नहीं लौटाना होगा।
और पढ़िए – CM केजरीवाल ने LG सक्सेना पर साधा निशाना, बोले- राजनीति छोड़िए, कानून व्यवस्था पर ध्यान दीजिए
41 करोड़ एकड़ भूमि पर खेती की जा रही
केसीआर ने कहा कि भारत में 83 करोड़ एकड़ भूमि है जबकि मात्र 41 करोड़ एकड़ भूमि पर खेती की जा रही है। अमेरिका मात्र 29 प्रतिशत भूमि पर खेती कर पा रहा है। भारत में विशाल फूड चेन खोलने की भारी क्षमता है। यहां विश्व का सबसे बड़ा फूड चेन बन सकेगा जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, लोगों को पिज्जा खाने से मुक्ति मिलेगी। ऊन्होने कहा कि मोदी सरकार एलआईसी कानिजीकरण कर रही है, इसलिए एलआईसी कर्मचारियों को बीआरएस के साथ आना चाहिए। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीपीआई नेता डी राजा उपस्थित थे।
अखिलेश ने दिया आभार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को सभी नेताओं को इस रैली में एक मंच पर लाने के लिए आभार जताया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कार्यकारिणी की बैठक में अपना कार्यकाल चार सौ दिन ही शेष मान लिया है तो इस केन्द्र सरकार का जाना तय हो गया है। जो सरकार अपना दिन गिनने लगे, वह अब रूकने वाली नहीं है। भाजपा को जी 20 की अध्यक्षता का मौका मिला है, वे इसका उपयोग केवल चुनाव प्रचार के लिए करेंगे। भाजपा भ्रमजाल पार्टी है, इससे सावधान रहने की जरूरत है।
और पढ़िए – पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ‘जो उचित कार्रवाई होगी वो करेंगे’
भाजपा को उखाड़ फेंकना: केजरीवाल
खम्मम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार कई मुख्यमंत्री इकट्ठा होकर काम कर रहे हैं, हम सब एक साथ बैठकर राजनीति की बातें नहीं करते हैं बल्कि देश में किसानों और मजदूरों के हालत को बेहतर बनाने पर विचार करते हैं। अगले वर्ष सभी को मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। केजरीवाल ने कहा कि तेलंगाना के राज्यपाल यहां के मुख्यमंत्री केसीआर को तंग करते हैं, पंजाब के राज्यपाल भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को तंग करते हैं, दिल्ली के एलजी मुझे तंग करते हैं, तमिलनाडु के राज्यपाल मुख्यमंत्री को तंग करते हैं, ये सभी राज्यपाल तंग नहीं कर रहे हैं, केंद्र सरकार तंग कर रहे हैं। जिस देश का पीएम दिनभर यह सोचे कि किसे तंग करना है तो देश तरक्की कैसे करेगा। प्रधानमंत्री सोचते हैं कि कहां सीबीआई भेजना है और कहां ईडी भेजना है,किस पार्टी का विधायक खरीदना है। इससे देश तरक्की नहीं कर सकता है।
पंजाब सीएम बोले, भाजपा जुमला पार्टी
अपने भाषण में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा जुमला पार्टी है। दो करोड़ रोजगार का वादा, महंगाई हटाने का वादा, किसान की आय दोगुना करने का वादा जुमला साबित हुआ है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार राज्य के अंतर्गत आने वाले विषयों पर भी बिना राज्य सरकार से सलाह लिए कानून में परिवर्तन कर रही है। अब केन्द्र सरकार ही कानून व्यवस्था, कृषि और बिजली जैसे राज्य सरकार के विषयों पर बिना राज्य सरकार की सलाह लिए कानून बना रही है। यह संघीय ढांच पर सीधा प्रहार है। राज्य सरकार के विधायी शक्ति को छीना जा रहा है। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर केन्द्र के इस रवैये का विरोध करें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले भयानक चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल; 3 राज्यों में भारी बारिश, तूफानी हवाएं, ऊंची लहरें
7 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines