Telangana CM K. Chandrashekhar Rao Attacking on BJP-Congress: लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना, राजस्थान, एमपी समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के करीब आते ही राष्ट्रीय पार्टियों का अलग-अलग प्रदेशों में दौरा शुरू हो गया है और इसी के साथ राज्यों के भीतर की सियासी हलचल भी तेज होती हुई नजर आ रही है। रविवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक चुनावी रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय पार्टियों का नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों का युग आ रहा है।
हमने तेलंगाना के लिए संघर्ष किया तो हमपर गोलिया चलवाईं :के चंद्रशेखर राव
तेलंगाना के खम्मम में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि यहां की जनता जानती है कि किसकी जीत तेलंगाना के लिए फायदेमंद और जरूरी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दो दल हैं। क्या आपने कभी इन दलों को तेलंगाना का झंडा बुलंद करते हुए देखा है? या फिर क्या उन्होंने तेलंगाना के संघर्ष को अपने कंधों पर उठाया? आगे उन्होंने कहा कि जब भी हमने अपने तेलंगाना के लिए संघर्ष की शुरुआत की, तब उन्होंने हमें केवल अपमानित किया और हम पर गोली चलवाकर हमें जेल में डाल दिया।
यह भी पढ़ें: ‘धड़ खेत में मिला… सिर लापता’, रुपयों के लेनदेन में दोस्तों ने लिया खौफनाक बदला, युवक के किए दो टुकड़े
‘अल्पसंख्यकों के लिए 12 हजार करोड़ किए खर्च’
अपनी सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जवाबी प्रहार करते हुए कहा कि साल 2004 से 2014 तक कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान 900 करोड़ रुपये अल्पसंख्यकों के कल्याण को लेकर खर्च किए गए, जबकि बीआरएस सरकार ने पिछले साढ़े 9 साल में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या हमें भी दिल्ली के इन गुलामों के अधीन गुलाम बनकर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: यूनिफॉर्म की वजह से बिमार पड़ी एयर होस्टेस, कंपनी को देना पड़ा 8 करोड़ का हर्जाना
बोले- नए तेलंगाना में भाजपा का कोई योगदान नहीं
सीएम ने जनसभा के दौरान कहा कि प्रगतिशील राष्ट्र के लिए एक परिपक्व लोकतंत्र की जरूरत है। कुछ राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों की ओर से किए जा रहे वादों को देखकर दूर न जाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में अपना वोट देने से पहले हर एक राजनीतिक दल और उससे जुड़े नेताओं की ओर से किए गए कार्यों को जानने की कोशिश करें। कांग्रेस ने 50 वर्षों तक तत्कालीन आंध्र प्रदेश पर शासन किया, लेकिन उन्होंने तेलंगाना के लिए कुछ भी नहीं। इतना ही नहीं, भाजपा ने भी नए तेलंगाना राज्य में कोई योगदान या सहयोग नहीं दिया। इन सब के बीच BRS सरकार ने बिजली और पानी की कमी की समस्या का समाधान करते हुए तेलंगाना को कई कल्याणकारी योजनाएं दी हैं और यहां के लोगों के हर मुद्दे पर ध्यान दिया है।
संबंधित खबरें
'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
13 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines