Kollapur Election Result: तीन भैंसों के साथ VIDEO बना पापुलर हुई, जानें 'Buffalo Girl' की सीट का क्‍या है हाल

Telangana Chunav Result 2023 in Hindi Social Media Sensation Buffalo Girl Karne Sirisha who made video with buffalos Seat result in hindi: श‍िर‍िसा ने तेलंगाना के सबसे बड़े मुद्दे को उठाया था। वह भले ही जीत न पाई हो, लेकिन उन्‍होंने सरकार के ख‍िलाफ हवा बना ली है।

Telangana Election Buffalo Girl

Telangana Election Buffalo Girl

Kollapur Chunav Result in Hindi: 25 साल की दल‍ित लड़की कारने शिरिसा तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सबसे चर्चित चेहरा साब‍ित हुई थीं। तीन भैंसों के साथ वीड‍ियो बनाकर सरकार पर तंज कसने का नतीजा यह हुआ कि वह रातोंरात स्‍टार बन गई। उनका यह वीड‍ियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि जनता ने उन्‍हें चुनाव तक लड़ने की हिम्‍मत दे दी। ‘Buffalo Girl’ के नाम से फेमस हुई श‍िरिसा हैदराबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कोलापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन

इस सीट से शुरुआती रुझान आने लगे हैं। पहले राउंड की वोट‍िंग के बाद वह कांग्रेस उम्‍मीदवार जुपल्‍ली कृष्‍णा राव ने बढ़त बना ली है। चुनावों के दौरान श‍िर‍िसा को सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त पॉपुलेर‍िटी मिली थी। मगर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी पॉपुलेर‍िटी को वोट में नहीं बदल सकी हैं। वह न‍िर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रही थीं।

विज्ञापन

आखिर क्‍यों है स्‍पेशल

विज्ञापन

तेलंगाना का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है और शि‍र‍िसा ने इस मुद्दे को बहुत ही स्‍पेशल ढंग से उठाया था। वह भी राज्‍य के उन लाखों युवाओं में से एक हैं, जिन्‍हें तमाम कोश‍िशों के बावजूद सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई है। उन्‍होंने कोच‍िंग की और पढ़ाई की, एग्‍जाम द‍िए, भर्ती प्रक्रिया की वजह से उन्‍हें कामयाबी नहीं मिल सकी। इसे लेकर उन्‍होंने एक वीडियो बनाया। उन्‍होंने तीन भैंसों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बता रही है कि उसे नौकरी नहीं मिली और उसने अपनी आजीव‍िका चलाने के लिए भैंस पालने का फैसला किया है। वह वीडियो में कहती है, ‘दोस्‍तों हमने पढ़ाई स‍िर्फ Certificate लेने के लिए ही की है, लेकिन नौकरी इससे नहीं मिल सकी।’ यह वीडियो वायरल हो गया। चुनाव में उनकी टक्‍कर काफी मजबूत उम्‍मीदवारों से है, लेकिन जनता का मानना है कि वह पहले ही विजेता बन चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ