हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं सांसद बीबी पाटिल?, तेलंगाना में थामा बीजेपी का हाथ

Who is MP BB Patil : लोकसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (BRS) को एक और झटका लगा है। बीआरएस के सांसद बीबी पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले बीआरएस के एक और सांसद पी रामुलु भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
सांसद बीबी पाटिल ने भाजपा का थामा दामन।

Who is MP BB Patil : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले पार्टियों में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) को एक और बड़ा झटका लगा। बीआरएस के सांसद भीमराव बसवंतराव पाटिल (बीबी पाटिल) भगवाधारी हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं सांसद बीबी पाटिल?

जहीराबाद से सांसद हैं बीबी पाटिल

भीमराव बसवंतराव पाटिल को बीबी पाटिल के नाम से जाना जाता है। वे वर्तमान में तेलंगाना के जहीराबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनका जन्म तेलंगाना के कामारेड्डी के सिरपुर में हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा कृषि महाविद्यालय से बीएससी (कृषि) की डिग्री प्राप्त की। उनकी पत्नी का नाम अरुणा बी पाटिल है और एक बेटा भी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की संभावित लिस्ट आई सामने, CEC की बैठक हुई

दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए बीबी पाटिल

विज्ञापन

मोदी लहर में बीआरएस ने बीबी पाटिल पर विश्वास जताया था और उन्हें जहीराबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया था। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में बीबी पाटिल अपनी सीट बचाने में सफल हुए थे। लोकसभा चुनाव से पहले बीबी पाटिल ने बीआरएस से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बीबी पाटिल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें : Video: ‘ओवैसी को 1000 से ज्यादा नहीं मिलेंगे वोट’, जानिए शख्स ने ऐसा क्यों बोला?

विज्ञापन

एक दिन पहले पी रामुलु ने भी बीआरएस को दिया था झटका 

एक दिन पहले लोकसभा सांसद पी रामुलु ने गुरुवार को बीआरएस से इस्तीफा दिया था और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बीआरएस सांसद के आने से भाजपा को तेलंगाना में मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव 2024 में इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। माना जा रहा है कि पी रामुलु और बीबी पाटिल भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola