तेलंगाना के नरसिंगी में सड़क दुर्घटना में बीआरएस नेता और बेटे की मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा

BRS leader die, Thourya Nayak, Telangana road accident, Medak accident, Narsingi accident, Telangana police

Telangana Road Accident: तेलंगाना के नरसिंगी में सड़क हादसे में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता थौर्या नायक और उनके बेटे की मौत हो गई। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नरसिंगी से चेगुंटा की यात्रा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में बीआरएस नेता और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा नरसिंगी मंडल के वल्लुरु गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि थौर्या नायक (45) अपने बेटे अंकित (19) के साथ नरसिंगी गांव से चेगुंटा जा रहे थे। उनकी कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई। इस दौरान आ रही एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

घटनास्थल पर ही पिता-पुत्र ने तोड़ा दम

पुलिस ने कहा कि बीआरएस नेता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शवों को रामायणपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीआरएस नेता थौर्या नायक नरसिंगी मंडल अध्यक्ष हर चुके थे। वे नरसिंगी मंडल की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष और मंडल के नरसमपल्ली गांव के पूर्व एमपीटीसी भी थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ