Telangana BRS MLA Crisis: तेलंगाना में केसीआर की भारत राष्ट्र समिति पार्टी छोड़ने वाले विधायकों को साड़ी और चूड़ियां पहनने को कह रही है। उनके एक नेता ने प्रेस वार्ता कर साड़ी और चूड़ियां दिखाते हुए कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं उन्हें अपना परिधान बदल देना चाहिए। बता दें बीआरएस के 10 विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
बीआरएस के बाद अब कांग्रेस की महिला नेत्री बंदरू शोभा ने प्रेस वार्ता कर कहा आपने साड़ी और चूड़ियां दिखाईं। मैं आपको जूते दिखाऊंगी। अगर आप महिलाओं का अपमान करेंगे तो हम आपको जूतों से पीटेंगे। बता दें कि बंदरू शोभा महिला सहकारी निगम की अध्यक्ष होने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष हैं।
हाईकोर्ट ने अयोग्यता को लेकर दिया निर्देश
बीआरएस ने सभी 10 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की है जो चुनाव के बाद सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस मामले में हाईकोर्ट की एंट्री भी हो चुकी है। सोमवार को हाईकोर्ट ने विधानसभा सचिव को कांग्रेस में शामिल हुए बीआरएस विधायकों की अयोग्यता की मांग वाली याचिका गद्दाम प्रसाद कुमार के सामने रखने को कहा। कांग्रेस में शामिल होने वाले तीन विधायकों में तेलम वेंकट राव, कदियम श्रीहरि और दानम नागेंद्र शामिल हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर शेडयूल जारी करने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर से सिलेंडर क्यों नहीं फटा? फॉरेंसिक रिपोर्ट में 3 चौंकाने वाले खुलासे
केटी रामा राव ने स्पीकर पर साधा निशाना
अदालत के इस फैसले पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि अदालत का निर्देश लोकतंत्र की जीत है। केटी रामा राव ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि अब माननीय अध्यक्ष के पास सदन की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए 4 सप्ताह का समय है। हमने इसके लिए अथक प्रयास किया है। लोगों के जनादेश के साथ अब विश्वासघात नहीं होगा।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में चुनाव से पहले BJP को झटका, पूर्व मंत्री बोले- CM की सुनते तो बगावत न होती
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
5 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines