Telangana Blast: निजामाबाद के बड़ा बाजार इलाके में हुआ धमाका, ब्लास्ट में एक शख्स घायल; जानें पुलिस ने क्या बताया

Telangana Blast
विज्ञापन

Telangana Blast: तेलंगाना के निजामाबाद में शनिवार को एक ब्लास्ट में एक शख्स घायल हो गया था। रविवार को पुलिस ने बताया कि केमिकल के डिब्बे को हिलाने के बाद धमाका हुआ था।

बता दें कि तेलंगाना के निजामाबाद के बड़ा बाजार इलाके में शनिवार को केमिकल के एक डिब्बे में विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। धमाके की सूचना के बाद दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची थी और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

वन टाउन थाने के एसएचओ ने कहा, ‘हमें धमाके की सूचना मिली थी। घटना में घायल शख्स ने बताया कि धमाका तब हुआ जब उसने केमिकल के डिब्बे को हिलाया। इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल को घटनास्थल पर बुलाया गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और वह ठीक है।

ब्लास्ट के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ