तेलंगाना के उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने कैंपस में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि हाल ही में यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल के खाने में छात्रों को ब्लेड मिला था। इस घटना के बाद से छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अधिकारियों ने विभागों, कॉलेजों, केंद्रों और प्रशासनिक भवनों में अतिक्रमण, विरोध प्रदर्शन, नारे लगाने और सभाओं पर भी सख्ती से रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय के इस कदम ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। इसे लेकर बीजेपी और बीआरएस ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, राज्य भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या कहा किशन रेड्डी ने?
जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘तेलंगाना में 1969 में एक आंदोलन हुआ था, उस्मानिया यूनिवर्सिटी (ओयू) का बहुत महत्व है। उस समय छात्र एक साथ संघर्ष करते थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, वंदे मातरम का नारा वहीं से आया। ऐसे विश्वविद्यालय में वे विरोध-प्रदर्शनों पर रोक लगा रहे हैं। सीएम ने एक सर्कुलर जारी किया है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इससे कोई भी पीछे नहीं हटेगा। कोई भी इसे रोक नहीं सकता। रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी को यह समझना चाहिए।’
क्यों विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे छात्र?
बता दें कि तेलंगाना के उस्मानिया यूनिवर्सिटी के गोदावरी छात्रावास में हाल ही में छात्रों को भोजन में ब्लेड मिला था। इस घटना के बाद से छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि कोई प्रतिक्रिया न मिलने के कारण उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कुलपति और चीफ वार्डन सहित यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की। 11 मार्च की रात को हुई इस घटना के बाद छात्रों ने धरना दिया था। वहीं, अब यूनिवर्सिटी की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है और उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने कैंपस में किसी तरह के धरने पर पाबंदी लगा दी है।
BRS नेता ने साधा निशाना
अब इस मामले में कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेता भी कूद पड़े हैं। बीआरएस नेता कृष्णक ने कहा, ‘तेलंगाना में कांग्रेस लोकतांत्रिक सरकार होने का दावा करती है। उनके नेता राहुल गांधी पूरे भारत में लाल संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उस्मानिया यूनिवर्सिटी परिसर में कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक विरोध पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उस्मानिया यूनिवर्सिटी तेलंगाना आंदोलन के लिए विरोध का केंद्र रहा है, जिसने राज्य का दर्जा भी दिलाया। आज कांग्रेस सरकार इतनी असहिष्णु हो गई है कि आलोचना भी नहीं सुन सकती।’
एबीवीपी ने भी लगाए आरोप
वहीं, एबीवीपी के एक नेता ने आरोप लगाया कि छात्रों को परोसे गए भोजन में कीड़े, टूटी चूड़ियों के टुकड़े और धागे मिल चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद ओयू के अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
1 hr ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
2 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
3 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
15 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
17 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines