हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेयोनीज पर इस राज्य की सरकार ने लगाया बैन, 100 लोग पड़े बीमार, एक की मौत

Telangana Ban Mayonnaise: तेलंगाना में कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज पर बैन लगा दिया है। ये बैन एक साल के लिए लागू रहेगा।

विज्ञापन
तेलंगाना ने मेयोनीज पर लगाया बैन।

Telangana Ban Mayonnaise: आजकल फास्ट फूड में मेयोनीज का चलन बढ़ता जा रहा है। सेंडविच, बर्गर और मोमोज के साथ मेयोनीज को जमकर खाया जा रहा है, लेकिन इसके कई दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं। हाल ही में दूषित मेयोनीज खाने से हैदराबाद में 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। जबकि एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद तेलंगाना सरकार ने कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज पर बैन लगा दिया है।

एक साल के लिए लगा बैन 

तेलंगाना सरकार ने मेयोनीज के प्रोडक्शन, स्टोरेज और सेल पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। मेयोनीज के संबंध में राज्य सरकार को लगातार फूड पॉइजनिंग की शिकायतें मिल रही थीं। राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

सरकार ने इस वजह से लिया फैसला 

दरअसल, तेलंगाना सरकार ने लोगों के बीमार पड़ने के बाद जांच कराई थी। जिसमें पता चला कि बीमार पड़ने वाले ज्यादातर लोगों ने स्ट्रीट फूड खाया था। यह फूड जहरीला था। जब जांच आगे बढ़ी तो प्रशासन को पता चला कि स्ट्रीट फूड में कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज का इस्तेमाल किया गया था। जिसकी वजह से यह जहरीला हो गया। इस मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि अगर मेयोनीज को तुरंत बनाकर खाया जाए तो काफी हद तक सही रहता है, लेकिन इसे रख देने से इसमें केमिकल रिएक्शन होता है और बैक्टीरिया के कारण फूड दूषित हो सकता है।

विज्ञापन

मोमोज खाने से हुई मौत 

हाल ही में हैदराबाद में सिंगदाकुंटा बस्ती में रहने वाली रेशमा बेगम की मोमोज खाने से मौत हो गई थी। इस मामले में भी मेयोनीज दूषित होने का पता चला। इसी तरह अलवाल थाना क्षेत्र के लोथकुंटा स्थित एक ग्रिल हाउस में शावरमा खाने से 20 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन सभी मामलों में खराब मेयोनीज की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: फ्रांस के राजदूत का चांदनी चौक से फोन चोरी, पुलिस ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर, इस तरह पकड़े गए चोर

विज्ञापन

क्या होता है मेयोनीज 

मेयोनीज गाढ़ा मलाईदार सॉस होता है, जो अंडे की जर्दी को तेल के साथ मिलाकर बनाया जाता है। अक्सर इसमें सिरका या नींबू का रस भी उपयोग किया जाता है। इसे सैंडविच, सलाद, स्नैक्स के साथ साइड डिश या ड्रेसिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर किन 7 राज्यों में पटाखे बैन, लिस्ट में किस-किस का नाम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola