---विज्ञापन---

देश angle-right

दिवाली पर किन 7 राज्यों में पटाखे बैन, लिस्ट में किस-किस का नाम?

Diwali 2024: दिवाली का त्योहार खुशी और रोशनी का प्रतीक है, लेकिन इस साल कुछ राज्यों ने पटाखों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। आइए जानते हैं उन 7 राज्यों के बारे में जिन्होंने पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

---विज्ञापन---

Diwali 2024: इस दिवाली पर देश के कई राज्यों ने पर्यावरण और स्वास्थ्य चिंताओं के मद्देनजर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है। दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार जैसे प्रमुख राज्यों सहित सात राज्यों ने एयर पॉल्यूशन को नियंत्रित करने के लिए पटाखों के उपयोग पर पूरी तरह से रोक या सख्त सीमा पाबंदी दी है।

Delhi

---विज्ञापन---

दिल्ली (Delhi)

हर साल सर्दियों में एयर क्वालिटी (AQI) की गंभीर समस्याओं का सामना करने वाले दिल्ली में “दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति” (DPCC) ने 1 जनवरी 2025 तक सभी पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री, और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, जिसमें ऑनलाइन बिक्री भी शामिल है। दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर केवल ‘ग्रीन पटाखों’ को कुछ घंटों के लिए जलाने की अनुमति दी गई है।

Bihar

---विज्ञापन---

बिहार (Bihar)

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, और हाजीपुर जैसे प्रमुख शहरों में पर्यावरण के अनुकूल ऑप्शनों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

Mumbai

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र (Maharashtra)

राज्य में केवल ग्रीन क्रैकर्स की अनुमति है, जो पारंपरिक पटाखों की तुलना में लगभग 30% कम प्रदूषण करते हैं। इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने 23 अक्टूबर से 24 नवंबर तक स्काई लालटेन के बिक्री और उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया है।

Karnataka

---विज्ञापन---

कर्नाटक (Karnataka)

राज्य सरकार ने लोगों से केवल ग्रीन क्रैकर्स का उपयोग करने का आग्रह किया है। पर्यावरण मंत्री ने दिवाली पर पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक सीमित रखने की सिफारिश की है, हालांकि आधिकारिक प्रतिबंध लागू नहीं है।

Punjab

---विज्ञापन---

पंजाब (Punjab)

सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों का पालन करते हुए, पंजाब में पटाखों का उपयोग दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर रात 8 से 10 बजे तक सीमित कर दिया गया है, और केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है।

Kerala

---विज्ञापन---

केरल (Kerala)

यहां दिवाली पर रात 8 से 10 बजे और क्रिसमस व नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11:55 से 12:30 तक पटाखों की अनुमति दी गई है। राज्य में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की जा सकती है।

Tamil Nadu

---विज्ञापन---

तमिलनाडु (Tamil Nadu)

राज्य सरकार ने दिवाली पर पटाखे जलाने का समय सुबह 6 से 7 बजे और शाम 7 से 8 बजे तक सीमित कर दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने लोगों से अपील की है कि वे कम प्रदूषण और कम शोर वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक पटाखा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

west bengal

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल (West Bengal)

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एनजीटी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दिवाली पर केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। कोलकाता में लोग दिवाली के दिन रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चला सकते हैं।

First published on: Oct 30, 2024 01:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola