Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के तुरंत बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत लगने वाले प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। इस दौरान शराब की दुकानों को 48 घंटे के लिए बंद करने का भी आदेश दिया गया। वहीं, गुरुवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद ही दुकानें दोबारा खुलेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियां मुफ्त, शराब और नकदी के वितरण को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रख रही हैं।
730 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती
वहीं, प्रदेश में 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने 730 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, सोना, ड्रग्स और मुफ्त चीजें जब्त की हैं। सीईओ ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी कि इस दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन न हो। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार नहीं होना चाहिए, प्रिंट मीडिया में केवल स्वीकृत विज्ञापनों के प्रकाशन की अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में राहुल गांधी का रोड शो, बताए कांग्रेस के 2 टारगेट, एक का कनेक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से
35,655 मतदान केंद्र बनाए गए
इस दौरान स्टार प्रचारकों और अन्य राजनीतिक नेताओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को संबोधित करने और चुनावी मामलों पर साक्षात्कार देने से परहेज करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश में इस विधानसभा चुनाव के दौरान 119 निर्वाचन क्षेत्रों में 3.26 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। इसके लिए कुल 35,655 मतदान केंद्र बनाए हैं। राज्य में कुल 3,26,02,799 मतदाता हैं, जिनमें 1,62,98,418 पुरुष, 1,63,01,705 महिलाएं और 2,676 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें 15,406 सर्विस वोटर और 2,944 एनआरआई वोटर हैं। वहीं, 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 9,99,667 है।
27,094 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था
प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा कर्मी चुनाव ड्यूटी पर होंगे, इनमें 22,000 माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं, जो मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इस दौरान राज्य भर के 27,094 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश में 221 महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। हालांकि, 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो जाएगा। ये निर्वाचन क्षेत्र हैं सिरपुर, चेन्नूर, बेल्लमपल्ली, मनचेरियल, आसिफाबाद, मंथनी, भूपालपल्ली, मुलुगु, पिनापाका, येल्लांडु, कोठागुडेम, असवाराओपेट और भद्राचलम। वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश गिरफ्तार, 100 करोड़ के स्कूल घोटाले में घिरे
6 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
38 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines