Live Updates
KTR ने स्वीकारी हार
भारत राष्ट्र समिति (BRS) के वर्किंग प्रेसिडेंट केटीआर ने तेलंगाना चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम निराशाजनक थे, लेकिन हम फिर वापसी करेंगे। केटीआर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से दुखी नहीं हूं, लेकिन निराश जरूर हूं, क्योंकि हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए, लेकिन इसे सीख के तौर पर लेकर फिर वापसी करेंगे।
हैदराबाद कांग्रेस कार्यालय में जश्न
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के पार्टी कार्यालय में डीके शिवकुमार और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की बढ़त जश्न मनाया।
केसीआर-केटीआर को जनता का जवाब : DK
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने केसीआर और केटीआर को करारा जवाब दिया है।
"People of Telangana have given an answer to KCR, KTR": Karnataka Dy CM Shivakumar
Read @ANI Story | https://t.co/B0M2sEcJzqdkshivakumar congress telanganaelections telangana telanganaelectionsresults pic.twitter.com/rP4oHYBOqH
— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2023
तेलंगाना के ये दिग्गज जीते
तेलंगाना के बीजेपी विधायक ए. महेश्वर रेड्डी निर्मल से जीत दर्ज कर ली है। जबकि कांग्रेस के गेदम विनोद बेलामपल्ली से जीत गए हैं। बीआरएस के उम्मीदवार मल्ला रेड्डी मेडचल जीत गए है।
रेवंत रेड्डी जीते
तेलंगाना की कोडांगल सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने जीत हासिल कर ली है। वह कामारेड्डी सीट से सीएम केसीआर के खिलाफ भी बढ़त बनाए हुए हैं।
तेलंगाना भवन फीका
रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के संकेत के साथ आमतौर पर राजनीतिक गतिविधियों से गुलजार रहने वाला तेलंगाना भवन फीका नजर आ रहा है।
गांधी भवन के लिए निकले रेवंत रेड्डी
रेवंत रेड्डी अपने घर से गांधी भवन के लिए निकले।
तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हैदराबाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की।
डी के शिवकुमार ने सीएम फेस पर दिया जवाब
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा- तेलंगाना के लोगों ने तय कर लिया है कि प्रगति और विकास के लिए परिवर्तन होना चाहिए। रेवंत रेड्डी पीसीसी अध्यक्ष हैं। वह टीम लीडर हैं। हमारी पार्टी सीएम के चेहरे पर फैसला लेगी। चुनाव सामूहिक नेतृत्व पर लड़ा गया। मैं केसीआर या केटीआर पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, तेलंगाना के लोगों ने उन्हें जवाब दे दिया है।
कांग्रेस 67 सीटों पर आगे
119 में से 118 के लिए चुनाव आयोग का आधिकारिक डेटा आया सामने
इसमें कांग्रेस 67 सीटों पर आगे है। जबकि बीआरएस 38, बीजेपी 8, एआईएमआईएम 4, सीपीआई 1 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।
KCR तीसरे नंबर पर पिछड़े
तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर के लिए बहुत ही शर्मनाक स्थिति बन गई है। कामरेड्डी सीट से वह तीसरे नंबर पर पिछड़ गए हैं।
तेलंगाना से आया पहला रिजल्ट, Aswarapet सीट से कांग्रेस जीती
तेलंगाना से पहला रिजल्ट आ गया है। असवारापेट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
कामारेड्डी में सीएम KCR पीछे
तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर भी पिछड़ गए हैं। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी 2585 वोट से आगे चल रहे हैं जबकि तीसरे राउंड के बाद के चंद्रशेखर राव पिछड़ गए हैं।
अब शहीदों के सपने पूरे करने का टाइम: रेवंत रेड्डी
तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल बीआरएस को हराने में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा है कि अब समय आ गया है, जब तेलंगाना के शहीदों के सपने को पूरा किया जा सके।
अजहरुद्दीन और बीआरएस के बीच कड़ा मुकाबला
कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन और बीआरएस उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर ने मामूली अंतर से बढ़त बना रखी है।
ओवैसी की पार्टी सभी सीटों पर पीछे
तेलंगाना में ओवैसी की पार्टी सभी सीटों पर पीछे चल रही है। माना जा रहा था कि वह राज्य में किंगमेकर साबित हो सकते हैं।
तेलंगाना में 11 बजे तक आंकड़े
तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 66 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीआरएस 39 सीटों पर आगे है। सबसे बुरा हाल यहां बीजेपी का है, जो 9 सीटों पर ही आगे है।
तेलंगाना के कई मंत्री पिछड़े
तेलंगाना में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। कांग्रेस जहां 76 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं तेलंगाना सरकार के कई मंत्री पिछड़ गए हैं।
119 विधानसभा सीट
तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है।
केसीआर पीछे
सीएम केसीआर दोनों सीटों (गजवेल और कामारेड्डी) से पीछे चल रहे हैं।
सोशल मीडिया सेनसेशन बारेलक्का पीछे
सोशल मीडिया सेनसेशन बारेलक्का कोलापुर सीट से पीछे चल रही है। पहले राउंड में उन्हें महज 473 वोट ही मिले हैं।
बीजेपी महज 03 सीटों पर ही आगे
तेलंगाना में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है। पार्टी ने 119 में से 73 सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि बीजेपी महज 03 सीटों पर ही आगे है।
रेणुका चौधरी बोली-कांग्रेस जीत रही
Telangana Assembly Election 2023 कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा, "हमने जनता की नब्ज पकड़ ली है। हम समझ गए थे कि एक बड़ा बदलाव आने वाला है और वही हो रहा है।" ..जीत है..
https://twitter.com/ANI/status/1731169874335158313
चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस आगे
Telangana elections 2023 चुनाव आयोग के पहले रुझानों के मुताबिक BRS-3, कांग्रेस -2 सीटों पर आगे चल रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1731160063837134912
रुझानों पर चर्चा
कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे पार्टी नेताओं के साथ हैदराबाद में चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों पर चर्चा करते हुए।
https://twitter.com/ANI/status/1731159220689809620
कांग्रेस बढ़त बनाए हुए
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 74, बीआरएस 32, बीजेपी 8 और अन्य पार्टियां 8 सीट पर आगे चल रही हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बनाई बढ्त
तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से रुझान में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस की टिकट पर आगे चल रहे हैं
बढ़त मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित
तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के समर्थक हैदराबाद में उनके आवास के बाहर एकत्रित हुए।
https://twitter.com/ANI/status/1731154756281020787
के कविता अपने आवास से निकलीं
राज्य में वोटों की गिनती के बीच तेलंगाना बीआरएस एमएलसी के कविता हैदराबाद में अपने आवास से सीएम कैंप कार्यालय के लिए रवाना हुई।
https://twitter.com/ANI/status/1731154083829186830
64 सीटाें पर कांग्रेस आगे
64 सीटाें पर कांग्रेस आगे तो बीआरएस 35 सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस के पास समर्थक नहीं है
बीआरएस सांसद के. केशव राव ने कहा, "मैं अभी आंकड़ों में नहीं जाऊंगा क्योंकि मैं सर्वेक्षणों को कमजोर नहीं करूंगा। आपके पास अपना अध्ययन है, मेरे पास अपना है... जहां तक सर्वेक्षणों का सवाल है, आप कांग्रेस को बढ़त दी है। लेकिन मेरे अध्ययन के अनुसार, हमारे पास सत्ता में आने के लिए पर्याप्त बहुमत है...कांग्रेस अकेले लड़ाई लड़ रही है, उनके पास कोई समर्थक नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1731147618456306073
के कविता बोलीं-फिर जीतेंगे
मतगणना के दिन, बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हम तेलंगाना के लोगों के आशीर्वाद से फिर से जीतेंगे।"
https://twitter.com/ANI/status/1731147131405389836
मतगणना जारी
तेलंगाना में शांतिपूर्वक मतगणना जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1731146358026015115
पहली दौर की मतगणना
पहली दौर की मतगणना तेजी के साथ चल रही है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1731142633286722028
पहले रूझान में कांग्रेस आगे
पहले रूझान में 38 सीटों पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी और 16 सीटों पर बीआरएस आगे चल रही है।
70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी
वोटों की गिनती के बीच कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने कहा, हमें राज्य में 70 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
https://twitter.com/ANI/status/1731140860224684307
पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई
अलग-अलग मतगणना केंद्रों पर पोस्टल बैलेटों की गिनती शुरू हो गई है। साढ़े आठ बजे ईवीएम मशीन खुलेंगी।
डाक मतपत्र मतगणना केंद्र पहुंचे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। इससे पहले चुनाव अधिकारी डाक मतपत्रों को वारंगल के मतगणना केंद्र में लेकर पहुंचे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1731133350721835320
टीपीसीसी मुख्यालय पर लगे जीत के पोस्टर
टीपीसीसी मुख्यालय में लगाए गए पोस्टरों में कहा गया है कि कांग्रेस नेता राज्य विधानसभा चुनाव जीतेंगे। पोस्टरों में कहा गया है कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी, जश्न मनाया जा रहा है और वे 9 दिसंबर को सरकार बनाएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1731130492840489268
6 विधानसभा क्षेत्रों में 28 मतगणना टेबल लगाई
6 विधानसभा क्षेत्रों में 28 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। कुथबुल्लापुर में सबसे ज्यादा 3,99,752 वोट पड़े, जबकि मेडचल में 3,96,752 वोट पड़े। सेरिलिंगमपल्ली, राजेंद्रनगर और महेश्वरम में 3 लाख से ज्यादा वोट पड़े।
पहले डाक मतों की गिनती
पहले डाक मतों की गिनती 25 मतपत्रों के बंडलों में की जाएगी। डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम कंट्रोल यूनिट खुलेंगी।
Telangana Assembly Election Result 2023 Live यहां के दौर कम
भद्राचलम, चारमीनार और अश्वरावपेट निर्वाचन क्षेत्रों में गिनती के दौर कम हैं। सेरिलिंगमपल्ली, कुथबुल्लापुर, राजेंद्रनगर, महेश्वरम, एलबीनगर और मेडचल निर्वाचन क्षेत्रों में गिनती के दौर अधिक हैं।
8 बजे से पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती
सुबह 8 बजे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती होगी। सुबह 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती की जाएगी।
Telangana Assembly Election Result 2023 Live मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ी
हैदराबाद में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
https://twitter.com/ANI/status/1731113720758280660
Telangana Assembly Election Result 2023 Live 8 बजे से मतगणतना शुरू होगी
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
Telangana Chunav Result in Hindi: तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर रविवार सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। अबतक आए चुनावी नतीजों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। कांग्रेस पहली बार दक्षिणी राज्य तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, केसीआर तेलंगाना में जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाए। केटीआर ने पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि फिर वापसी करेंगे। हैदराबाद में स्थित कांग्रेस के दफ्तर में जश्न का माहौल है। तेलंगाना से जुड़े चुनावी नतीजे के अपडेट देखने के लिए News 24 से जुड़े रहिये।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
19 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
44 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines