Telangana vidhan sabha chunav result 2023: तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। उसने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है। कांग्रसे 68 सीटों पर आगे है तो बीजेपी 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 5 सीटों पर आगे है। कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाईयां बांट रहे हैं और आतिशबाजी कर रहे हैं।
राज्य की हॉट सीट जुबली हिल्स में मगंती गोपीनाथ आगे चल रहे हैं। सिरिसिला में केटीआर 1759 वोटों से आगे हैं। वहीं जुबली हिल्स में BRS उम्मीदवार मगंती गोपीनाथ को 1006 वोटों से आगे चल रहे हैं। एलबी नगर विधानसभा सीट पर बीआरएस उम्मीदवार सुधीर रेड्डी 95 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। राज्य की सभी 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले गए थे। एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को जीतते दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल पीछे, जानिए अबतक की पूरी अपडेट
राज्य में इसबार कहा जा रहा था कि केसीआर को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में इसबार 64 फीसदी मतदान हुआ था। इसबार 2290 उम्मीदवार मैदा में थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। दोपहर बाद स्थिति साफ होने की संभावना है। मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं में हलचल देखी जा रही है। सभी का कहना है कि हमारी पार्टी जीतेगी। ये रुझान हैं और नतीजे कभी भी पलट सकते हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं में विधायकों के टूटने को लेकर चिंता बनी हुई है। पार्टी ने मतगणना पर नजर रखने के लिए एक टीम भेजी है। कांग्रेस अगर इसबार राज्य में सरकार बनाने में सफल होती है तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उसे बढ़ने मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines