Telangana vidhan sabha chunav result 2023: तेलंगाना में सभी 119 सीटों पर चल रही मतगणना में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ओवैसी की पार्टी सभी सीटों पर पीछे चल रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 7 सीटों पर जीत मिली थी।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस 73 और बीआरएस 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां कांग्रेस और बीआरएस के बीच सीधी टक्कर है।
सुबह 9:45 तक के रुझानों में ओवैसी की पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन अब पीछे हो गई है। ओवैसी खुद हैदराबाद से सांसद हैं और यह क्षेत्र उनके प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। यही वजह है कि इसी क्षेत्र में उन्होंने सभी उम्मीदवार उतारे हैं। मुस्लिम वोटर्स का उन्हें काफी समर्थन है और उन्हीं के बल पर काफी लंबे समय से यहां ओवैसी का जलवा रहा है।
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल पीछे, जानिए अबतक की पूरी अपडेट
ओवैसी का परिवार हैदराबाद की सीट पर राजनीति करता है। 2018 के चुनावों में इस सीट पर उनका सबसे ज्यादा वोट शेयर था। उस समय बीआरएस को 119 में से 88 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 21 और एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली थीं।
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में भी खिलेगा कमल? किसके सिर बंधेगा जीत का ताज, फैसला आज?
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines