Telangana Election Result 2023: 15 डॉक्टर, जो बने विधायक, अस्पतालों के बाद अब विधानसभा से करेंगे जनसेवा

15 doctors became MLA : तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस बार 15 डॉक्टरों ने चुनाव जीता है। वहीं, इस बार तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विधायक बने हैं।

Telangana Assembly Election Result 2023, Election News, Telangana News, doctors became MLA

15 doctors became MLA : अस्पतालों में मरीजों का ईमानदारी से इलाज करने की शपथ लेने के बाद, तेलंगाना में अब 15 डॉक्टर विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक के रूप में शपथ लेंगे। क्योंकि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस बार 15 डॉक्टरों ने चुनाव जीता है। वहीं, इस बार तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विधायक बने हैं, जिनमें डॉ. पलवई हरीश बाबू (भाजपा) सिरपुर में जीते, डॉ. टेलम वेंकट राव (बीआरएस) भद्राचलम से चुने गए और डॉ. आर भूपति रेड्डी (कांग्रेस) निजामाबाद ग्रामीण क्षेत्र से विजयी हुए हैं। ये सभी आर्थोपेडिक डॉक्टर हैं।

अधिकांश विधायक कांग्रेस से

अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव जीतने वाले अधिकांश डॉक्टर कांग्रेस के हैं, जबकि सिरपुर से जीतने वाले डॉ. पलवई हरीश बीजेपी के उम्मीदवार हैं तथा डॉ. संजय कुमार, डॉ. संजय कल्कवकुंटला और डॉ. टेलम वेंकट राव सहित तीन डॉक्टर बीआरएस से हैं।

वहीं, इस बार डॉ. रामचंदर नाइक ने विधायक दोर्नाकल से कांग्रेस के टिकट पर बीआरएस के धर्मसोथ रेड्या नाइक के खिलाफ जीत हासिल की तथा अचमपेट में, कांग्रेस से डॉ. वामशी कृष्णा ने बीआरएस के गुव्वाला बलाराजू को हराया। सिरपुर से भाजपा से डॉ. पलवई हरीश ने बीआरएस कोनेरू कोनप्पा को हराया। वहीं, कांग्रेस की महबुबाबाद सीट से डॉ. मुरली नाइक ने बीआरएस बनोथ शंकर नाइक को मात दी।

इसी प्रकार जनरल फिजीशियन डॉ. पर्णिका रेड्डी (कांग्रेस) नारायणपेट का प्रतिनिधित्व करेंगी तो बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. संजीव रेड्डी (कांग्रेस) नारायणखेड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। न्यूरोसर्जन डॉ. कल्वाकुंटला संजय कोरुटला विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। वहीं, जीतने वाले अन्य विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों में डॉ. एम संजय कुमार जो एक नेत्र रोग विशेषज्ञ (BRS-जगतियाल), एम रागमयी, पल्मोनोलॉजिस्ट (कांग्रेस-सत्तुपल्ली), डॉ. कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, डेंटल सर्जन (कांग्रेस-नगरकुर्नूल) शामिल हैं।

कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

बता दें कि तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 64 सीटें जीतने के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। वहीं, बीआरएस 39 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ