P. Babu Mohan son Uday Babu joined BRS: अभिनेता से नेता बने बाबू मोहन के बेटे उदय बाबू मोहन रविवार को बीआरएस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि बाबू मोहन तेलंगाना के एंडोले निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं। उदय मोहन ने सिद्दीपेट में बीआरएस नेता और राज्य मंत्री टी. हरीश राव की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल की सदस्यता ली।
बाबू मोहन फिर एंडोले सीट से मैदान में
टी. हरीश राव ने उनसे बीआरएस की जीत के लिए काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह तेलंगाना के विकास के लिए किया जा रहा है। बता दें कि 2018 में, पूर्व मंत्री बाबू मोहन ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद टीआरएस (अब बीआरएस) छोड़ दी थी। जिसके बाद भगवा पार्टी ने उन्हें संगारेड्डी में एंडोले निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 2,404 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा ने उन्हें 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए एक बार फिर उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। 2014 में बाबू मोहन एंडोले से टीआरएस के टिकट पर चुने गए थे।
1990 में राजनीति में किया प्रवेश
तेलुगु फिल्मों में कॉमेडी रोल के लिए जाने जाने वाले अनुभवी अभिनेता ने 1990 के दशक में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया था। वह पहली बार 1998 के उप-चुनाव में एंडोले से चुने गए और 1999 में सीट बरकरार रखी। उन्होंने आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में श्रम मंत्री के रूप में कार्य किया। 2014 में, उन्होंने टीआरएस में शामिल होने के लिए टीडीपी छोड़ दी। (IANS)
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
2 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
5 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
6 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
12 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
13 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
14 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines