Telangana Crime News: तेलंगाना में एक पिता के सामने से उनकी 18 साल की लड़की को किडनैप करने का मामला सामने आया है। मामला सिरसिला जिले का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की को उस वक्त किडनैप किया गया जब वह मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी।
वेमुलावाड़ा के डीएसपी नागेंद्र चारी ने घटना की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, डीएसपी नागेंद्र चारी ने बताया कि लड़की की पिता की ओर से की गई शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश की जा रही है।
न्यूज एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में किडनैप की पूरी घटना कैद हो गई है। घटना में 4 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि लड़की पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। उन्होंने बताया कि अब जब वह बालिग हो गई है तो हो सकता है कि वह (उसका प्रेमी) उसे ले गया हो। उन्हें पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है।
और पढ़िए –Bihar Crime News: पटना जंक्शन पर बम की अफवाह, अफरातफरी के बाद जांच में जुटी पुलिस
10 दिसंबर को भी महिला डॉक्टर का हुआ था अपहरण
बता दें कि 10 दिसंबर को भी तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से 100 से अधिक की संख्या में लोग एक घर में घुसे थे और 24 साल की महिला डॉक्टर को भी दिनदहाड़े उठा ले गए। आरोपियों ने महिला डॉक्टर के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला भी किया था।
महिला डॉक्टर की पहचान 24 साल की वैशाली के रूप में हुई था। घटना शुक्रवार को राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के तहत आदिबातला इलाके की थी।
राचकोंडा के एडिशनल सीपी सुधीर बाबू ने कहा था, “घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए टीमों को लगाया गया है। निश्चित रूप से यह गंभीर अपराध है और हम सभी प्रयास कर रहे हैं। हमने माता-पिता से बात की और आवश्यक जानकारी ली। हम मामले में आईपीसी की धारा 307 जोड़ रहे हैं और मामले में धमकी भरे पहलुओं को भी जोड़ रहे हैं।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
33 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
40 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines