FIR Against Tajasvi Surya : बेंगलुरु दक्षिण सीट से मौजूदा सांसद और इसी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या के खिलाफ कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए की गई है जिसमें वह धर्म के नाम पर वोट मांगते नजर आए थे। बता दें कि तेजस्वी की सीट पर भी आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ। यहां कांग्रेस की सौम्या रेड्डी उन्हें चुनौती दे रही हैं।
तेजस्वी सूर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मतदाताओं से कई बार अपील की थी कि वह घरों से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सीमा सुरक्षा, आर्टिकल 370 के साथ-साथ राम मंदिर का जिक्र किया था और लोगों से मतदान के आखिरी 4 घंटों का पूरा इस्तेमाल करने की अपील की थी। लेकिन यह वीडियो उन्हीं के लिए संकट का सबब बन गया जब उनके खिलाफ इसमें मामला दर्ज कर लिया गया।
इस तरह भी की थी वोट करने की अपील
इससे पहले उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के वोटर्स के बीच 80-20 के अंतर का एक अजीबो-गरीब दावा भी किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के वोटर्स की संख्या 80 प्रतिशत है लेकिन उनमें से केवल 20 प्रतिशत ही वोट करने के लिए निकलते हैं। वहीं, कांग्रेस के 20 परसेंट वोटर हैं लेकिन उनमें से 80 प्रतिशत मतदान करने आते हैं। उन्होंने दावा किया था कि यह अधिकतर पोलिंग बूथ की ग्राउंड रिएलिटी है। हर एक वोट बहुत जरूरी है। आप वोट करें या नहीं कांग्रेस के 20 फीसद लोग वोट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देंगे; यूपी के राजपूत भड़के, जानें क्यों किया बॉयकॉट?
ये भी पढ़ें: Neha Sharma क्या बिहार के भागलपुर से लड़ेंगी चुनाव? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के ‘नए गढ़’ में वोटिंग जारी; क्या वायनाड में फिर जीत पाएंगे राहुल गांधी?
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
50 mins agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 hr agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 hr agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
1 hr ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
2 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
3 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
4 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines