Tejashwi Yadav on Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 का आखिरी चरण आज शाम 6 बजे तक खत्म हो जाएगा। जिसके बाद एग्जिट पोल के रुझान भी सामने आने लगेंगे। ऐसे में कई लोगों को एग्जिट पोल का इंतजार है। एग्जिट पोल आने के बाद काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी कि देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी? एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन में टक्कर की लड़ाई है। हालांकि आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल आने से पहले ही इंडिया गठबंधन की जीत पर भरोसा जताया है।
तेजस्वी यादव ने दिया वोट
तेजस्वी यादव ने आज सुबह ही भाई तेज प्रताप यादव के साथ पटना में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से भी वोट देने की अपील की। हालांकि जब तेजस्वी यादव से एग्जिट पोल पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 4 जून का इंतजार करें।
एग्जिट पोल पर बोले तेजस्वी यादव
एग्जिट पोल पर बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किस प्रकार के एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें भरोसा करना चाहिए? एग्जिट पोल काफी सारे हैं। इसलिए बेहतर होगा कि हम 4 जून का इंतजार करें। जमीनी स्तर पर हमने जो देखा उसके बाद हमें देश की जनता पर पूरा भरोसा है। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। एनडीए सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर होने जाएगी।
कितने बजे आएंगे एग्जिट पोल?
बता दें कि आज शाम सातवें चरण का मतदान होने के बाद आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। हालांकि चुनाव आयोग ने बीते दिन ही एग्जिट पोल को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। जिसके अनुसार शाम 6:30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines