हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेज प्रताप यादव के बिना सपरिवार कहां गए लालू प्रसाद यादव? सवालों से बचते दिखे राजद अध्यक्ष

तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट में अनुष्का यादव संग 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया, जिससे बवाल मच गया। लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निकाल दिया। इस फैसले के बाद लालू यादव परिवार के साथ दिखाई दिए लेकिन तेज प्रताप गैरमौजूद रहे।

विज्ञापन

राजद नेता तेज प्रताप यादव के एक फेसबुक पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा कि वह अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। इस पोस्ट के बाद बवाल मच गया और लालू प्रसाद यादव ने कड़ा एक्शन लेते हुए तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उन्हें परिवार से भी अलग कर देने की बात कही।

परिवार के साथ नहीं दिखे तेज प्रताप

इस विवाद के बाद लालू प्रसाद यादव पहली बार अपने परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से कोलकाता पहुंचे। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं, लेकिन तेज प्रताप यादव वहां नजर नहीं आए। एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने लालू प्रसाद से सवाल पूछना चाहा, तो उन्होंने बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए।

मीडिया से बनाई दूरी, पत्रकारों पर हुए नाराज

परिवार में चल रहे विवाद को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने लालू यादव से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने मीडिया को दूर कर दिया और लालू यादव भी नाराज दिखाई दिए।

विज्ञापन

लालू यादव का बयान

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बेटे को लेकर कहा कि “ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे, वे स्वविवेक से निर्णय लें। लोक जीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं।”

 

क्या बोलीं तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय?

इस पूरे विवाद पर तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा: “सब कुछ सबके सामने है। मैं पूछना चाहती हूं कि जब इन्हें यह सब पता था, तो मेरी शादी क्यों कराई गई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे मारा क्यों गया? अब इनका ‘सामाजिक न्याय’ कहां चला गया?” उन्होंने आगे कहा, “ये सब मिले हुए हैं, कोई अलग नहीं हुआ है। चुनाव है इसलिए ये सब ड्रामा कर रहे हैं। अनुष्का के बारे में मुझे कभी कोई जानकारी नहीं थी। अब मेरा क्या होगा? ये बात अब कोर्ट में होगी। बेटों की गलतियों को छुपाने के लिए सारी जिम्मेदारी बहुओं पर डाल दी जाती है।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola