महाराष्ट्र के नासिक में मौजूद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के ऑफिस से जुड़ा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है. इस मामले में कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, कंपनी ने अब इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उनके पास अब तक इस तरह की कोई ऑफिशियल शिकायत दर्ज नहीं हुई है. कंपनी ने साफ किया कि निदा खान का HR मैनेजर पद से कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, इस मामले में निदा खान नाम की कर्मचारी का नाम बार बार सामने आ रहा था और ये कहा जा रहा था कि वो TCS में HR मैनेजर हैं. अब कंपनी ने इस बात को नकारते हुए कहा है कि निदा खान HR मैनेजर नहीं है, बल्कि वो एक प्रोसेस एसोसिएट हैं. TCS ने कहा कि किसी की भर्ती से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
ये भी पढ़ें: कौन है ‘दबंग मैम’ निदा खान? ऑफिस में बुर्का पहनाने से इस्लाम में धकेलने तक, सनसनीखेज खुलासे
क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, TCS के कुछ कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने नए वर्कर्स को निशाना बनाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया और उनपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया. पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी उन कर्मचारियों को टारगेट करते थे जो आर्थिक या व्यक्तिगत रूप से कमजोर स्थिति में थे. इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ा जब कई शिकायतें सामने आईं और पुलिस ने जांच शुरू की. अब तक इस केस में कई FIR दर्ज हो चुकी हैं और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.
TCS ने क्या कहा?
वहीं, TCS ने अपनी तरफ से बयान जारी कर कहा है कि कंपनी में किसी भी तरह के उत्पीड़न या जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई जाती है. कंपनी ने ये भी बताया कि मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र ओवरसाइट कमेटी बनाई गई है, जो पूरे केस की समीक्षा कर रही है. कंपनी का कहना है कि मीडिया में जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, अभी तक उनसे जुड़ी कोई औपचारिक शिकायत उनके इंटरनल सिस्टम में दर्ज नहीं हुई है. इसके बावजूद, कंपनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. दूसरी ओर, पुलिस और बाकी एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही हैं. जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. फिलहाल, जांच जारी है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है. आने वाले समय में जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: क्या TCS नासिक में टीम लीड्स ने चलाया धार्मिक धर्मांतरण का रैकेट, महिलाओं को कैसे बनाया शिकार?
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
31 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines