Hero Motocorp के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच शुरू
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के खिलाफ डीजीजीआई ने अब टैक्स चोरी की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले ईडी ने Hero Motocorp के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का खतरा, जानें मौसम विभाग का ताजा अलर्ट
दरअसल, यह पूरा मामला 90 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च का बताया जा रहा है। आरोप है कि इस पर कंपनी ने टैक्स क्रेडिट लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प के वेंडर सॉल्ट एक्सपीरियंसेज ने 90 करोड़ रुपये का फर्जी खर्च दिखाया और हीरो मोटोकॉर्प ने इस पर टैक्स क्रेडिट लिया।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जून महीने में ही हीरो मोटोकॉर्प के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। पवन मुंजाल एक बड़े उद्योगपति हैं, इनके पिता हीरो ग्रुप के संस्थापक थे जिनका नाम बृजमोहन लाल मुंजाल था। बृजमोहन लाल का निधन साल 2015 में 92 वर्ष की उम्र में हुआ था।
कंपनी के अंदर कॉरपोरेट गवर्नेंस के कथित उल्लंघनों को लेकर इस जांच के आदेश दिए गए थे। वहीं 2022 में इनकम टैक्स चोरी के एक मामले में हीरो मोटर कॉर्प पर आयकर विभाग ने रेड की थी। बता दें पवन ने अपने पिता के देहांत के बाद कंपनी का संचालन अपने हाथ में लिया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: