Tawang Sector Face-Off: भारतीय सेना की तीन टुकड़ियों से था चीनी सैनिकों का सामना, जानें आखिर उस दिन हुआ क्या था ?

प्रतीकात्मक फोटो चीन और भारतीय सेना

प्रतीकात्मक फोटो चीन और भारतीय सेना

Tawang Sector Face-Off: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। लेकिन चीनी सेना का सामना भारतीय सेना की तीन इकाइयों के साथ हुआ, जिसका शायद उन्हें अंदाजा नहीं था। झड़प के दौरान पैदल सेना रेजिमेंटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चीनी सेना के नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के प्रयास को मुंह तोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

चीनी सैनिक योजनाबद्ध तरीके से आए थे

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 9 दिसंबर जब दोनों देशों के बीच झड़प हुई, वहां जम्मू और कश्मीर राइफल्स, जाट रेजिमेंट और सिख लाइट इन्फैंट्री सहित तीन अलग-अलग बटालियनों से संबंधित सैनिक मौजूद थे। चीनी सेना लाठियों और अन्य उपकरणों से लैस पूरी तैयारी से आई थी। कुल 300 चीनी सैनिक आए थे। लेकिन भारतीय सीमा में देश की सेना भी संघर्ष के लिए तैयार थी। उन्हें चीनी सेना के इरादों को पहले से आभास था।

विज्ञापन

भारतीय सेना की एक टुकड़ी हो रही थी रिलीव 

जानकारी के मुताबिक, जब चीनी सैनिक नियंत्रण रेखा पर पहुंची, तब भारतीय सेना की एक यूनिट वहां से निकल रही थी और एक नई यूनिट उसे रिलीव कर रही थी। बता दें चीनी सेना के जवान हर साल भारतीय इलाकों में घुसने की कोशिश करते हैं और अपनी क्लेम लाइन के बाहर पेट्रोलिंग करने की कोशिश करते हैं, जिसे भारत इजाजत नहीं देता है। चीनी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर होलीदीप और परिक्रमा क्षेत्र के आसपास यांग्त्से में मुद्दों पर आक्रामक व्यवहार कर रही है, जहां चीनी पक्ष भारतीय पोस्टों का विरोध करता रहा है।

चीनी सैनिक ड्रोन से कर रहे थे रिकॉर्डिंग

सूत्रों के मुताबिक, झड़प के दौरान चीनी सेना ड्रोन के साथ पूरी झड़प को शूट करने के लिए आई थी, जिसमें वे भारतीय सैनिकों को पछाड़ने की उम्मीद कर रहे थे। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में हाल के दिनों में भी दोनों पक्षों के बीच झड़पें देखी गई हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा, भारतीय सेना देश में कहीं भी किसी को एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं करने देगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने 9 दिसंबर को अरुणाचल के तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में चीनी सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन करने से बहादुरी से रोका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ