हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseतत्काल टिकट को लेकर बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए आधार जरूरी, जानें कब से लागू होंगे नए नियम?

तत्काल टिकट को लेकर भारतीय रेलवे का बड़ा कदम। (File Photo)
विज्ञापन

New Tatkal Ticket booking Rules 2025 : केंद्र की मोदी सरकार ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। इंडियन रेलवे ने ऐलान किया कि अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को आधार देना होगा। मोबाइल ओटीपी भी बुकिंग के लिए जरूरी है। पूरे देश में तत्काल ई-टिकटिंग के लिए IRCTC ऐप पर टिकट बुकिंग आधार कार्ड के जरिए एक जुलाई से होगी, जबकि आधार के ओटीपी का प्रावधान 15 जुलाई से लागू होगा।

तत्काल ट्रेन टिकट का लाभ आम आदमी और व्यक्तियों को मिले, इसे लेकर इंडियन रेलवे ने कई अहम कदम उठाए हैं। पिछले 6 महीनों में टिकट बुकिंग के लिए Bot सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए 2.5 करोड़ संदिग्ध IRCTC आईडी ब्लॉक कर दी गई हैं। अब व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए तत्काल ई-टिकट बुकिंग करने के लिए आधार को अनिवार्य बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी में डीरेल हुआ ट्रेन का इंजन, मौके पर पहुंचे अधिकारी, कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी अनिवार्य

रेलवे काउंटर और विंडो टिकट पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को मोबाइल नंबर और ओटीपी देना होगा। मोबाइल में आए ओटीपी देने के बाद ही टिकट बुक हो पाएगा। तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट सिर्फ ऑनलाइन और स्टेशनों पर पीआरएस काउंटरों से टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे। ट्रैवल एजेंट और अधिकृत एजेंसियां ​​आधे घंटे के बाद टिकट बुक कर सकती हैं।

जानें ट्रैवल एजेंटों के लिए क्या हैं नियम?

नए नियम के तहत जहां यात्री एसी के लिए 10:00 से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक तत्काल टिकट बुकिंग कर सकते हैं तो वहीं ट्रैवल एजेंटों के लिए एसी क्लास में 10:30 बजे से और नॉन एसी के लिए 11:30 बजे के बाद यह सुविधाएं उपलब्ध हैं। गैर आधार लोगों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग पीआरएस काउंटरों और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से की जा सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इन इलाकों से रात को नहीं गुजरेंगी ट्रेनें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola