TCS Lay Off: देश की सबसे बड़ी और प्रमुख आईटी कंपनी TCS बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। 12 हजार से अधिक कर्मचारियों पर इसका असर पड़ने वाला है। यह संख्या TCS के कुल कर्मचारियों का 2 प्रतिशत है। माना जा रहा है कि यह छंटनी अगले साल हो सकती है।
क्यों हो रही है छंटनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि वह नए बाजारों में प्रवेश करने, नई तकनीकों में निवेश करने और एआई को लागू करने के लिए कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षित और तैनात कर रही है। इस प्रक्रिया के तहत लगभग 12,200 नौकरियों में कटौती की जाएगी, जिससे मध्यम और वरिष्ठ पद वाले कर्मचारी प्रभावित होंगे।
TCS के सीईओ के. कृतिवासन का कहना है कि इस फैसले को तेजी से बदलते तकनीकी परिवर्तनों के बीच TCS को “अधिक चुस्त और भविष्य के लिए तैयार” बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया गया है। उन्होंने कहा कि हम नई तकनीकों, खासकर एआई और ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव पर काम कर रहे हैं। हम काम करने के तरीके को भी बदल रहे हैं। हमें भविष्य के लिए तैयार और अधिक लचीला बनने की आवश्यकता है।
क्या बोले सीईओ?
सीईओ कृतिवासन ने यह भी कहा कि यह एआई के कारण नहीं, बल्कि भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं, कंपनी का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी सावधानी और योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है, ताकि हमारे ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें : 2024 में 149000 लोगों ने नौकरी से धोया हाथ; इंटेल, टेस्ला और माइक्रोसॉफ्ट समेत कई बड़ी कंपनियों ने की छंटनी
प्रभावित होने वाले 12 हजार कर्मचारियों को TCS आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। इसमें टीसीएस रिटायरमेंट वेतन, बीमा, नोटिस पीरियड का वेतन और आउटप्लेसमेंट जैसी सहायता शामिल होगी। TCS में होने वाली इस छंटनी से आईटी सेक्टर में हड़कंप मचने की संभावना जताई जा रही है। लोगों का मानना है कि जब इतनी बड़ी कंपनी ऐसा कर रही है, तो छोटी कंपनियां भी यह रुख अपना सकती हैं।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
3 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines