Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Taslima Nasreen reaction on divorce of Sania Mirza and Shoaib Malik : भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के तलाक और शोएब की सना जावेद के साथ शादी की खबरों ने सबको चौंका दिया है। अब बांग्लादेश की लोकप्रिय लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।
I thought they were happy couple. I was wrong. How could Sania Mirza an intelligent girl had married such a bad boy! I think Shoaib Malik will divorce Sana Javed someday & marry X. Then he will divorce X and marry Y. Then he will divorce Y and marry Z. If he believes in Islam, he…
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 20, 2024
तसलीमा नसरीन ने कहा कि शोएब मलिक इस्लाम में भरोसा करते हैं, उन्हें तलाक लेने की जरूरत भी नहीं है और वह एक समय में चार पत्नियां रख सकते हैं। नसरीन ने कहा कि मुझे लगता था कि सानिया और शोएब की जोड़ी खुशहाल थी। लेकिन मैं गलत थी। उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि सानिया मिर्जा जैसी बुद्धिमान लड़की ने कैसे इतने खराब लड़के से शादी कर ली!
उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है शोएब मलिक एक दिन सना जावेद को भी तलाक दे देंगे फिर किसी और से शादी कर लेंगे। इसके बाद वह उसे भी तलाक देकर किसी और से निकाह कर लेंगे। उन्हें तो तलाक देने की जरूरत भी नहीं है। वह चार शादियां तो बिना तलाक के भी कर सकते हैं। बता दें कि नसरीन इस्लाम की कट्टर आलोचक मानी जाती हैं।
शोएब मलिक ने शनिवार को पाकिस्तान की लोकप्रिय एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी का ऐलान किया था। इसके बाद शोएब और सानिया के तलाक की बात उठने लगी थी। अब सानिया के परिवार से स्पष्ट कर दिया है कि सानिया और शोएब का तलाक कानूनी रूप से कुछ महीने पहले ही हो चुका है। सानिया मिर्जा ने शोएब को नए सफर के लिए शुभकामना भी दी है।
ये भी पढ़ें: शोएब के Extra Marital Affairs से तंग थीं सानिया मिर्जा
ये भी पढ़ें: Sania Mirza से कितनी कम Shoaib Malik की नेटवर्थ
ये भी पढ़ें: Sania Mirza की तरह Sana Javed की जड़ें भी भारत में
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।