---विज्ञापन---

देश angle-right

प्रेस-सिगरेट से जलाया, बेरहमी से पीटा और… बाथरूम में मिली 15 साल की लड़की की लाश, तमिलनाडु में खौफनाक वारदात

Chennai 15 Year Old Girl found Dead in Washroom: तमिलनाडु के तंजावूर में एक रूह कंपाने वाली वारदात का पर्दाफाश हुआ है। 15 साल की लड़की की लाश संदिग्ध अवस्था में बाथरूम के अंदर से बरामद की गई है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

---विज्ञापन---

Tamilnadu 15 Year Old Girl found Dead in Washroom: तमिलनाडु के तंजावूर जिले में एक 15 साल की बच्ची की लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की की पहचान घरेलू कर्मचारी के तौर पर हुई है। यही नहीं लड़की के पूरे शरीर पर जलने और कटने के निशान है। लड़की को न सिर्फ प्रेस बल्कि सिगरेट से भी जलाया गया है। घर के बाथरूम में लड़की की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लड़की को किया जा रहा था टॉर्चर

पुलिस के अनुसार मृतका की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। अमिनजिकराई पुलिस स्टेशन में एक कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस दंपत्ति का नाम मोहम्मद निषाद और नासिया है। इन्हीं के घर में लड़की काम करती थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपत्ति ने एक से डेढ़ साल पहले लड़की को काम पर रखा था। तभी से उसे काफी प्रताड़ित किया जाता है। दिवाली की रात भी लड़की की बेहद बेरहमी के साथ पिटाई की गई थी। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को हिरासत में ले लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 200 लोगों की गई जान फिर भी मौत को चकमा देकर बच निकली ये महिला, आखिर कैसे हुआ चमत्कार!

शरीर पर मिले संदिग्ध निशान

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को लड़की के शरीर पर जलने और चोटों के निशान मिले हैं। उसे पिछले कई दिनों से टॉर्चर किया जा रहा था। दिवाली के दिन भी लड़की के साथ बदसलूकी की गई थी। ऐसे में लड़की ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। निषाद और नासिया के लाख चिल्लाने और दरवाजा पीटने के बावजूद लड़की ने गेट नहीं खोला। कुछ समय बाद बाथरूम में पीड़िता मृत अवस्था में मिली।

---विज्ञापन---

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपी कपल ने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा और घर में ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के यहां चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने छानबीन की तो दोनों कपल निषाद की बहन के घर पर पकड़े गए।

मौत पर बना सस्पेंस

लड़की की मौत कैसे हुई? इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह हा खुलासा हो सकेगा। खबरों की मानें तो मृतका की मां विधवा है। पुलिस मामने की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मैं जा रही हूं… पैरों पर लिखा सुसाइड नोट और नवविवाहिता ने लगा ली फांसी; छतरपुर से सामने आया चौंकाने वाला मामला

First published on: Nov 03, 2024 02:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola