Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इस घटना को लेकर छात्रों में भी आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है. तमिलनाडु छात्र संघ द्वारा एक्टर विजय की निंदा करते हुए करूर में उनके पोस्टर लगाए गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पोस्टर में विजय के हाथ खून से सने हुए दिखाई दे रहे हैं.
एक्टर विजय के घर को उड़ाने की धमकी
करूर में मची भगदड़ के बाद एक्टर विजय के नीलांकरई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन चेन्नई पुलिस और CRPF को बम-डॉग स्कवायड के साथ सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला. भगदड़ वाले घटनाक्रम के बाद विजय रैली छोड़कर चेन्नई चले गए थे और वहां उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी.
मद्रास हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई
वहीं, तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ मामले की आज मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई है. एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने साजिश का आरोप लगाया है और घटना की CBI जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की है. सुनवाई आज दोपहर 2 बजे के बाद हो सकती है.
सिर्फ 10,000 लोगों के लिए दी गई थी परमिशन
तमिलनाडु के DGP जी. वेंकटरमण ने बताया कि करूर रैली के लिए TVK को सिर्फ 10,000 लोगों की परमिशन दी गई थी, लेकिन उनकी रैली में 20 से 25 हजार लोग शामिल हुए. 1.2 लाख वर्ग फुट एरिया में फैली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, लेकिन बच्ची के गुम होने या एक्टर विजय को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ने के कारण डाल टूटी और फिर भगदड़ मच गई.
उन्होंने कहा, इसके अलावा एक्टर विजय का लेट आना भी भगदड़ मचने का कारण है. सुबह 11 बजे से अपने चहेते एक्टर की एक झलक पाने के लिए तपती धूप बिना खाए-पिए खड़े लोग गर्मी-उमस से परेशान हो गए थे. इस वजह से वे बेहोश होने लगे और सांस लेने में दिक्कत हुई. भगदड़ में कई बच्चे और महिलाएं भीड़ के पैरों तले कुचले गए. न पुलिस न वॉलंटियर्स भीड़ को संभाल पाए.
करूर भगदड़ में 2 मासूम बच्चियों ने गंवाई जान
तिरुचिरापल्ली जिला निवासी थामरैक्कन्नन ने जान गंवाई है, जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी 9 महीने की गर्भवती है. करूर के विश्वनाथपुरी इलाका निवासी हेमलता और उनकी 2 बेटियों की भी मौत हो गई.
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
53 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines