Udhayanidhi Stalin BJP Snake AIADMK Garbage tamilnadu politics: लगातार अपने विवादित बयानों के चलते तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एम. स्टालिन के बेटे उदयनिधि चर्चा में हैं। पिछले महीने ही सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया बताने के बाद विवादों में आए आए उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। इस बार उनके निशाने पर भाजपा, एआइएडीएमके और नरेन्द्र मोदी हैं।
ताजा मामले में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अन्रा द्रमुक मुनेत्रकड़गम (AIADMK) के साथ नरेन्द्र मोदी से लेकर केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने भाजपा का जहरीला सांप तक बता दिया है और AIADMK को कूड़ा तक कह दिया है। इसके साथ ही नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान नरेन्द्र मोदी द्वारा जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी कटघरे में खड़ा किया है।
बताया क्यों है भाजपा कूड़ा?
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि ने अपने बयान में कहा कि AIADMK वह कूड़ा है, जो भारतीय जनता पार्टी को राज्य में जगह छिपाने की जगह देती है। यहां पर बता दें कि विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन हुआ था। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा को AIADMK राज्य में प्रश्रय देती है। इसके साथ ही उन्होंने AIADMK को कूड़ा बता दिया।
उन्होंने कहा कि 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान देश का सच बाहर नहीं आ जाए, इसलिए छुग्गियों की सच्चाई छिपाई गई। उदयनिधि ने सवालिया लहजे में पूछा कि अगर देश में वाकई में विकास हुआ होता यह झुग्गियों को छिपाने की नौबत नहीं आती।
यह है सनातन धर्म को लेकर बयान
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines