रामनाथपुरम के सरकारी अस्पताल में आग, चारों मंजिल से बाहर निकाले मरीज

Tamilnadu Hospital Fire : तमिलनाडु के एक अस्पताल में भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

Hospital Fire (1)

Tamilnadu Hospital Fire : तमिलनाडु के रामनाथपुरम के सरकारी अस्पताल में आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आग एक ब्लाक के पहली मंजिल पर लगी थी। आग लगने के बाद लगभग पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया।

विज्ञापन

आग रामनाथपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पावर रूम में लगी थी, जिसके कारण पूरी इमारत के अधिकतर हिस्सों में धुआं फैल गया। कुछ ही देर बाद अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों (फायर ब्रिगेड) ने आग को जल्द ही बुझा दिया लेकिन पूरे वार्ड में धुआं फैलता रहा।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

आग लगने के बाद ही अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को व्हीलचेयर से ब्लॉक से बाहर निकाल दिया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर सिमरनजीत सिंह कहलों भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पैनल रूम में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।


जिला कलेक्टर ने बताया कि हालांकि आग बुझा दी गई लेकिन धुएं के कारण दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर मौजूद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। फायर अलार्म सिस्टम को अलर्ट कर दिया गया और स्प्रिंकलर से पानी छोड़ा गया, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मियों ने बची हुई आग को बुझाया।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते मरीजों को वहां से शिफ्ट कर दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ