पत्नी-प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो सिर किया धड़ से अलग, जेल पहुंचा शख्स बोला- अरेस्ट करो

Kallakurichi news: तमिलनाडु के कलकुरीची में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड लिया। पढ़िए केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट।

Kallakurichi news, Kallakurichi latest news, Kallakurichi police, Vellore jail, Tamilnadu, कल्लाकुरिची न्यूज, कल्लाकुरिची ताजा खबर, कल्लाकुरिची पुलिस, वेल्लोर जेल, तमिलनाडु

तमिलनाडु पुलिस

Kallakurichi news: तमिलनाडु के कलकुरीची में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड लिया. यह देख पति बोखला गया और अपना आपा खो बेठा. पति ने घर में रखी दरांती से अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का सिर धड़ से अलग कर दिया. यही नहीं कटे हुए सिरों को लेकर वह सीधा बोलो सेंट्रल जेल भी पहुंच गया और सारी कहानी बताई तो पुलिस के भी पांव तले जमीन खिसक गई.

घटना से दहल गया पूरा गांव

जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु गांव मलैक्कोट्टालम में कोलांजी अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहता है. वह खेती करके अपने परिवार का पोषण करता है. बुधवार रात उसके घर की छत पर जो कुछ हुआ, उसने पूरे गांव को दहला दिया. छत पर पड़े दो शव मिले एक महिला और एक पुरुष. दोनों के सिर कटे हुए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की, पुलिस को मौके पर शवों के सिर कहीं नहीं मिले. जिसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्तों की सहायता से भी कई घंटे हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी रही. इसी दौरान, जांच में पता चला कि मृतक महिला कोलांजी की पत्नी लक्ष्मी है और पुरुष गांव का ही युवक थंगराज है.

कई बार रोका, मगर नहीं माने

इस बीच वेल्लोर जेल से पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स अपने हाथों में दो कटे हुए सिर लेकर सेंट्रल जेल पहुंच गया और वह मलैक्कोट्टालम गांव का रहने वाला है. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पृथम दृष्टया जांच में पता चला कि कोलांजी की मृतक पत्नी लक्ष्मी और थंगराज के बीच प्रेम-संबंध थे. कोलांजी ने इस बात को लेकर कई बार टोका और चेताया भी था. इसके बाद भी दोनों नहीं माने. घटना वाली रात उसने दोनों को छत पर रंगे हाथों रंगरलिया मनाते पकड़ लिया और फिर घर में रखी दरांती उठाई और दोनों को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद दोनों के सिर उठाकर सीधा वेल्लोर जेल चला गया कोलांजी. जेल जाकर बोला– “मैंने किया है, पकड़ लो।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ