Gautami Tadimalla resigns from bjp: फिल्म स्टार से नेता बनीं गौतमी तडिमल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वे संकट की स्थिति में हैं। पार्टी और उसके नेता उनकी मदद करने के बजाय उन लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जो उनके संकट के लिए जिम्मेदार है। उसी ने उनको इस हाल में पहुंचाया है। गौतमी तडिमल्ला 25 साल भाजपा से जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि 2021 में पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया था। ऐन मौके पर उनकी टिकट काट दी गई।
गौतमी तडिमल्ला ने बताया कि इसी कारण अब भारी मन से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। गौतमी तडिमल्ला ने कहा कि वे राष्ट्र निर्माण में अपने प्रयासों में योगदान देने के लिए 25 साल पहले पार्टी में शामिल हुई थीं। जीवन में जितनी भी चुनौतियों का सामना किया, कभी निराश महसूस नहीं किया। फिर भी आज ऐसा लग रहा है कि किसी संकट बिंदु पर खड़ी हूं।
जीवन भर की कमाई को लूटा गया
जहां लग रहा है कि न केवल मुझे पार्टी और नेताओं से कोई समर्थन मिल रहा है। बल्कि ये लोग तो उस व्यक्ति की मदद कर रहे हैं। जिसने उनके विश्वास को धोखा दिया है और जीवन भर की कमाई को लूटा है। गौतमी तडिमल्ला ने बताया कि 17 साल की ऐज से वे सिनेमा, टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल मीडिया से जुड़े थे। 37 साल तक इस फील्ड में काम किया। ताकि उनका गुजर बसर हो सके। बेटी का भविष्य भी संवार सकूं। आज मुझे और बेटी को सेफ होना चाहिए था।
यह भी पढ़ें-‘7 दिन में जिंदा कर दूंगा’…गले पर पैर रख साधना का नाटक, तांत्रिक ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला
लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि 20 साल पहले जिस श्री अलगप्पन ने मुझसे संपर्क किया था, उसने ही ठग लिया है। मेरे पैसे, संपत्ति ले ली है। जिस वक्त मुझसे संपर्क किया, मैं अनाथ हो चुकी थी। तब मैं भी बेटी की मां बन चुकी थी। उस आदमी ने मेरी देखभाल का भरोसा दिया और बड़ों की तरह खुद को पेश कर परिवार में शामिल कर लिया था। मैंने तब उसे कई जमीनों की बिक्री से जुड़े दस्तावेज सौंपे थे।
मुझे आज लग रहा है कि धोखा किया गया
लेकिन मुझे आज लग रहा है कि धोखा किया गया है। मुझे ऐसा लग रहा है मेरे और बेटी के साथ उन्होंने नाटक किया है। गौतमी तडिमल्ला ने बताया कि मैंने अपनी मेहनत की कमाई के लिए देश के कानूनों का पालन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस और न्यायिक प्रणाली में कई बार न्याय की अपील की है। लेकिन कार्रवाई की प्रक्रिया को जानकर लंबा खींचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें-बेगुनाह होकर भी 3 लोगों ने 36 साल काटे जेल में, प्रशासन ने 400 करोड़ मुआवजा देकर चुकाई गलती की कीमत
2021 के विधानसभा चुनाव में उनको भाजपा ने राजपालयम निर्वाचन क्षेत्र के विकास का काम सौंपा था। इस सीट से चुनाव लड़ने का आश्वासन भी दिया था। उन्होंने खुद को राजपालयम के लोगों और जमीन स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए काम किया। लेकिन अंतिम समय में टिकट काट दी। मैंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता फिर भी बरकरार रखी।
25 साल की तपस्या बेकार गई
25 वर्षों की तपस्या के बाद जानकर दुख होता है कि समर्थन की पूरी कमी है और इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ सदस्य श्री अलगप्पन को न्याय से बचाने में लगे हैं। उनके पिछले 40 दिन से फरार होने में वे लोग साथ हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मुझे न्याय मिलने में देरी हो रही है। गौतमी तडिमल्ला अंत में कहती हैं कि वे एक अकेली महिला और एकल माता-पिता के रूप में अपने और अपने बच्चे के भविष्य के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी है- अखिलेश यादव
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines