Tamil Nadu Woman Sets Herself On Fire With Two Daughters In Lap: तमिलनाडु में एक महिला ने अफनी दो बेटियों को गोद में रखकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के दौरान महिला अपनी बेटियों के साथ कमरे में अकेली थी, जबकि उसका पति महिला के पिता से बातचीत कर रहा था। घटना में महिला और उसकी दोनों बेटियों की मौत हो गई।
घटना विल्लुपुरम के उलुंदुरपेट इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के 38 साल की महिला द्रवियम ने घटना को अंजाम दिया। घटना में महिला और उसकी पांच और तीन साल की दोनों बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी और दो नातिनों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तीनों को बचाया नहीं जा सका।
आपसी विवाद के बाद दो साल से पति से अलग रह रही थी महिला
मृतका के पिता ने बताया कि घटना में तीन अन्य झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उलुंदुरपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने बताया कि उलुंदुरपेट के पास रहने वाली महिला ने 40 साल के मदुरै वीरन से शादी की थी। दंपति की दो बेटियां थीं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया था, जिसके बाद महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने पिता के घर आ गई।
पुलिस ने बताया कि महिला के 78 साल के पिता जी पोन्नुरंगम ने अपने दामाद मदुरै वीरन को सुलह के लिए शुक्रवार को बुलाया था। शनिवार सुबह पोन्नुरंगम अपने दामाद मदुरै वीरन से बात कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर बेटियों के साथ खुद को आग लगा ली। जानकारी के बाद तिरुनावलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
7 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
13 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
15 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines