तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी इलाके में रविवार को एक भीषण अग्निकांड हुआ. यहां एक पटाखा यूनिट में हुए धमाके ने इतना विकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते पास की चार अन्य यूनिट्स भी आग की चपेट में आ गईं. इस हादसे में अब तक 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई. कट्टनारपट्टी स्थित इस क्रैकर यूनिट में धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए. हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-बधर भागने लगे.
रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की मुस्तैदी
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग, पुलिस और आपदा राहत टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है. मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है ताकि दबे हुए लोगों को निकाला जा सके. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.
जांच के घेरे में सुरक्षा मानक
हालांकि अभी तक विस्फोट की सटीक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती जांच में इसे सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी माना जा रहा है. अधिकारियों को शक है कि पटाखा निर्माण के दौरान केमिकल हैंडलिंग में लापरवाही बरती गई. जिला प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य को पूरा करना है, ताकि घायलों को समय पर इलाज मिल सके.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines