Tamil Nadu Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के करुर में शनिवार को TVK प्रमुख और सिने अभिनेता विजय की चुनावी रैली में केवल 10000 लोगों के आने की आशंका थी. लेकिन अभिनेता से हाल ही में नेता बने अपने चहेते थलापति विजय की एक झलक पाने के लिए करीब 50000 से अधिक हजार फैंस उमड़ आए थे. भगदड़ में अभी तक 36 लोगों के मरने की खबर है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं.
बताया जा रहा है कि जहां रैली थी वह जगह तकरीबन 1.20 लाख वर्ग फुट की थी. जहां कम जगह होने से लोगों में धक्कामुक्की होने लगी. जिसके बाद जैसे ही विजय संबोधन करते हुए लोगों के सामने आए भीड़ उनकी तरफ आगे बढ़ी.
पुलिसकर्मियों ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और मौके पर भगदड़ मच गई
फिर क्या था अपने पसंदीदा नेता को अपने सामने देख भीड़ खुद पर काबू नहीं कर सकी. बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम विजय की तरफ बढ़ने लगा. ये देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कंट्रोल करना चाहा. लेकिन भीड़ अनियंत्रित हो गई, बताया जा रहा है कि जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और मौके पर भगदड़ मच गई.
रैली में केवल 10000 लोगों के आने की उम्मीद थी
जानकारी के अनुसार विजय के रोड शो का एक परमिशन लेटर सामने आया है. जिसमें टीवीके पार्टी की तरफ से करूर जिला पुलिस एपी को पत्र दिया गया था. पत्र में कहा गया था कि रैली में केवल 10000 लोगों के आने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि ये लेटर 25 सितंबर को एसपी को लिखा गया था.
रैली की अनुमति किसने दी इसकी होगी जांच
पार्टी के करूर पश्चिम जिला सचिव ने पत्र कहा कि विजय सड़क मार्ग से करूर जाएंगे और उन्होंने बैनर, फ्लेक्स बोर्ड और एक जन संबोधन प्रणाली लगाने की अनुमति मांगी थी. पत्र में बताया गया था रैली क्षेत्र करीब 1,20,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 60,000 लोग बैठ सकते हैं. अब इस बात की जांच हो रही है कि रैली की अनुमति किसने दी थी.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, 29 लोगों की हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
16 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines