Stampede Victims Detail: तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 39 लोगों की डिटेल सामने आ गई है. मृतकों में 10 बच्चे और 16 महिलाएं हैं. 38 शवों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. भगदड़ में मरने वाले 39 लोगों में से 28 करूर जिला निवासी थे. 7 मृतक एक गांव के निवासी थे.
2 मासूम बच्चियों ने गंवाई है जान
तिरुचिरापल्ली जिला निवासी थामरैक्कन्नन ने जान गंवाई है, जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी पत्नी 9 महीने की गर्भवती है. करूर के विश्वनाथपुरी इलाका निवासी हेमलता और उनकी 2 बेटियों की भी मौत हुई है. डिंडीगुल जिला कलेक्टर एस. सरवनन और तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने घायलों का हेल्थ अपडेट दिया है.
भगदड़ के बाद एक्टर विजय का ऐलान, X पर लिखा- 20-20 लाख दूंगा, दर्द बयां करने को शब्द नहीं
परिजनों को सौंपे गए पार्थिव शरीर
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भगदड़ में मारे गए 38 लोगों की शिनाख्त करके पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिए गए हैं. सौंपे जा रहे हैं। 67 घायल लोगों का उपचार जारी है और 2 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से एक को मदुरै रेफर कर दिया गया है. बाकी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज करके उनके घर भेजा दिया जाएगा.
क्या कहती है तमिलनाडु पुलिस?
तमिलनाडु के DGP जी. वेंकटरमन कहते हैं कि किसी को दोष नहीं दे रहे हैं, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि एक्टर विजय को देखने और सुनने के लिए उनके फैंस उमड़े. पार्टी नेताओं और वर्करों ने एक्टर विजय का स्वागत किया और वह भीड़ भी उनके पीछे-पीछे रैली स्थल पर आ गई, जहां पहले से भारी भीड़ थी. एक लंबी बस को भीड़ में घुसाया गया.
बस पर चढ़े एक्टर विजय को देखने के लिए फैंस बेकाबू हो गए. 10000 लोगों को आना था, 50000 आ गए और उन्हें संभालने के लिए सुरक्षा इंतजाम कम पड़ गए. भगदड़ के बाद एहतियात बरतते हुए चेन्नई में एक्टर विजय के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं रैली के दौरान क्या हुआ और क्यों भगदड़ मची, इसका सच जांच आयोग की रिपोर्ट में ही पता चलेगा.
संबंधित खबरें
नौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 mins agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines