तमिलनाडु के करुर में भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भगदड़ के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बीजेपी और टीवीके के नेता शामिल हैं। पुलिस ने पेरुम्बक्कम से भाजपा राज्य सचिव (कला और संस्कृति) सहायम, मंगडु से टीवीके सदस्य शिवनेस्वरन और अवाडी से टीवीके के 46वें वार्ड सचिव सरथकुमार कुमार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि भगदड़ में करीब 40 लोगों की मौत हुई थी।
क्या है पूरा मामला?
गत 27 सितंबर को तमिलनाडु के करुर में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी की रैली थी। इसे देर रात टीवीके चीफ और एक्टर विजय संबोधित कर रहे थे। पार्टी ने प्रशासन को लिखे पत्र में महज 10 से 15 हजार लोगों के अनुमान बताया था। लेकिन 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। रैली जिस स्थान पर हुई थी, वहां जगह काफी कम थी। इसके अलावा एक्टर विजय को दोपहर 12 बजे रैली में पहुंचना था, लेकिन वह करीब 7 घंटे की देरी से रात करीब 7 बजे पहुंचे। इससे लोगों में काफी गुस्सा था। कई वीडियो में लोग एक्टर के ऊपर चप्पल फेंकते दिखाई पड़े थे। बताया गया कि लोग एक्टर विजय के करीब जाने के लिए उत्साहित होने लगे। ऐसे में धक्का मुक्की शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में रैली में भगदड़ मच गई। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Stampede: एक्टर विजय के खिलाफ फूटा छात्र संघ का गुस्सा, करुर में लगाए ‘खून से सने हाथ’ के पोस्टर
भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग
तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। भगदड़ में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने साजिश का आरोप लगाया है। सीबीआई जांच की मांग के लिए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
TVK के वकील अरिवझगन ने कहा कि भगदड़ आपराधिक साजिश का अंजाम है। हाईकोर्ट से अपील की है कि मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) या सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को जांच सौंपी जाए। बताया कि पुख्ता सबूत और और कुछ CCTV फुटेज हैं, जिनमें DMK के नेताओं की साजिश साफ नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: भगदड़ के बाद एक्टर विजय का ऐलान, X पर लिखा- 20-20 लाख दूंगा, दर्द बयां करने को शब्द नहीं
संबंधित खबरें
जम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
33 mins ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
1 hr agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
5 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
5 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines