हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 60 घायल

शिवगंगा जिले के तिरपत्तूर के पास दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है.

विज्ञापन

Sivaganga: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के कुम्मंगुड़ी के पास रविवार शाम दो सरकारी बसों की आमने-सामने भयानक टक्कर से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा पिल्लैयारपाट्टी के पास तिरुपतूर क्षेत्र से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर हुआ. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग और यात्रियों ने मिलकर फंसे हुए लोगों को बसों से बाहर निकाला.

पुलिस के मुताबिक, एक बस तिरुपपुर से कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी बस कराईकुडी से डिंडीगुल की ओर थी. सामने आई हादसे की तस्वीरों से पता चलता है कि दुर्घटनाग्रस्त बस के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. एक पीड़ित के रिश्तेदार मुरुगावेल ने कहा,’मेरे रिश्तेदार और उनका परिवार चार लोगों के समूह में यहां आए थे. उनमें से तीन वर्तमान में कराईकुडी सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, और उनमें से एक की मृत्यु हो गई है. हम उन्हें देखने आए हैं. मृतक सिंगमपुनारी का रहने वाला था और हमारा रिश्तेदार है, इसलिए हम यहां तिरुप्पत्तूर में हैं. मृतक, मारीमुथु, एक किराने की दुकान चलाता था. उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं.’

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री… भारत में किसके पास है परमाणु बम का कंट्रोल, क्या एक आदेश पर लॉन्च हो सकता है हथियार?

विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी 6 लोगों की हुई थी मौत


घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है. तमिलनाडु में बस हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रविवार को हुआ ये सड़क हादसा, पिछले एक सप्ताह में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है. जिसमें एक बार फिर से सरकारी और निजी बसों की टक्कर हुई है. पिछले सप्ताह तेनकासी जिले में भी दो निजी बसों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हुई थी, जिसके पीछे तेज ड्राइविंग को कारण माना गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola