तमिलनाडु: तमिलनाडु में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में हादसे का कारण आंखों पर सामने वाली गाड़ी की लाइट पड़ने को बताया जा रहा है, जिसके बाद टूरिस्ट बस का ड्राइवर इस पर नियंत्रण खो बैठा। इसके तुरंत बाद बस लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। फिलहाल घायलों को कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों को 8-8 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख तो कम जख्मियों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। बहरहाल, जांच का सिलसिला जारी है।
-
55 यात्रियों को लेकर कोयंबटूर में ऊटी से टूरिस्ट्स को लेकर एक मेट्टुपालयम जा रही थी बस, मरापलम के निकट हुई हादसे का शिकार
-
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में आंखों पर लाइट पड़ने से ड्राइवर के संतुलन खो बैठने की बात आई सामने
दुर्घटना मरापलम के निकट घटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के दक्षिणी जिले कोयंबटूर में ऊटी से टूरिस्ट्स को लेकर एक मेट्टुपालयम जा रही थी। इसमें कुल 55 लोग सवार थे, जिनमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। बस अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी तो इसके तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: सुरंग के रास्ते आतंकी कश्मीर में कर रहे थे घुसपैठ, सेना ने ऐन वक्त पर किया दो को ढेर
इस घटना के बारे में बात करते हुए कोयंबटूर जोन के पुलिस उप महा निरीक्षक (AIG) सरवण सुंदर ने 3 महिलाओं, एक बच्चे समेत कुल 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर आगे की जांच-पड़ताल जारी है, वहीं अभी तक बस के ड्राइवर के आंखों पर सामने से पड़ी रौशनी की वजह से संतुलन खो बैठने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद बस नीलगिरि की पहाड़ियों में लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी और 8 लोगों की मौत हो जाने के अलावा 35 लोगों को चोटें भी आई हैं।
<
>
मौके पर मौजूद अधिकारी ने न्यूज एजेंसियों को बताया कि बचाव दल (पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोग शामिल रहे) की कोशिशों के बाद घायलों को उपचार के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इसी के साथ अस्पताल के संयुक्त निदेशक पलानी सैमी ने भी इस दुर्दांत घटना में 8 लोगों की मौत हो जाने की बात कही है।
और पढ़ें: मणिपुर हिंसा के बीच सीएम बोले-दोषियों को नहीं बख्शेंगे, कई इलाकों से 9 घंटे हटाया गया कर्फ्यू
दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 8-8 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख तो कम जख्मियों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
<
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, विपक्षी नेताओं ने की शिकायत
54 mins ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
1 hr agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
1 hr agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
2 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
3 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
3 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines