Bharat Mata Statue Removed: पुलिस और रेवेन्यू अफसरों ने कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु भाजपा दफ्तर के बाहर लगी भारत माता की मूर्ति को हटा दिया है। भाजपा ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पार्टी दफ्तर के बाहर भारत माता की मूर्ति स्थापित की थी। उधर, अफसरों ने कहा कि मूर्ति को बिना अनुमति के लगाया गया था जो हाई कोर्ट के निर्देश और प्रदेश सरकारी की ओर से जारी आदेश के खिलाफ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने 9 से 11 अगस्त के बीच विरुधुनगर में प्रवेश करने वाली तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई की ‘एन मन, एन मक्कल’ पदयात्रा से पहले जिला पार्टी मुख्यालय में काले पत्थर से बनी भारत माता की मूर्ति स्थापित की थी। भाजपा ने मूर्ति को हटाने की कार्रवाई की निंदा की है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर लगेगा भयंकर जुर्माना, जानें क्या है डेटा प्रोटेक्शन बिल, जो लोकसभा से हुआ पास?
चेतावनी के बावजूद हटाने से किया इनकार
अधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राजस्व अधिकारियों की ओर से मूर्ति हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तर्क दिया गया कि तर्क देते हुए कि भूखंड के पास उचित दस्तावेज थे और यह जिला भाजपा का था और कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला था।
उधर, घटना की निंदा करते हुए, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि यह कदम जिले के दो डीएमके मंत्रियों के डर का नतीजा है क्योंकि हमारी ‘एन मन, एन मक्कल’ यात्रा डीएमके सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है।
एक भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि इसके पीछे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) है और वे अपने राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पुलिस और राजस्व अधिकारियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे थलाइवर (नेता) अन्नामलाई को विरुधुनगर में अपनी पदयात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने से कोई नहीं रोक सकता। ये बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक बात है कि लोग इस राज्य में अपनी मर्जी से भारत माता की मूर्ति भी स्थापित नहीं कर सकते।
बता दें कि विरुधुनगर भाजपा मुख्यालय उन दस पार्टी कार्यालयों में से एक था जिसका उद्घाटन इस साल मार्च में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
38 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
49 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines