Tamil Nadu Nilgiris News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव अधिकारी निर्धारित सीमा से ज्यादा कैश लेकर चलने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान कुछ बेकसूर लोग भी इसका शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ तमिलनाडु से सामने आया है, जहां पर्यटक पुलिस की कार्रवाई का शिकार बन गए। यह पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं…
वाहन चेकिंग के दौरान नकदी बरामद
दरअसल, चुनाव अधिकारियों ने तमिलनाडु के नीलगिरि जिले से पंजाब के रहने वाले एक परिवार से 69,400 रुपये कैश बरामद किए हैं। यह परिवार अपनी छुट्टियां मनाने के लिए यहां आया हुआ था। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे को लेकर रोते हुए दिख रही है। मामला रविवार का है। चुनाव अधिकारी आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत वाहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान परिवार से नकदी बरामद की गई।
अधिकारियों की कार्यशैली पर लोगों ने उठाए सवाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उनके पति अधिकारियों को समझाने की कोशिश करते हैं कि वे आदर्श आचार संहिता के नियमों से अनजान थे। अधिकारी भी उन्हें नियम समझाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया और अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने वापस किए पैसे
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला अधिकारी से पूछती है कि क्या उसे उसके पैसे वापस मिलेंगे तो अधिकारी ने जवाब दिया कि यह सोमवार तक हो जाएगा। इसके बाद नीलगिरि के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन करने के बाद पर्यटकों को उनके पैसे वापस कर दिए।
50 हजार रुपये से ज्यादा नकदी लेकर नहीं चल सकते लोग
चुनाव आयोग के अनुसार, कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये से नकदी और 10 हजार रुपये से अधिक मूल्य की नई वस्तुएं और उपहार ले जाएगा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसका मकसद नकदी के दुरुपयोग को रोकना है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति का पैसा या वस्तु जब्त कर ली जाती है और वह वैध दस्तावेज दिखाता है और यह साबित करता है कि जब्त की गई वस्तुएं चुनाव से संबंधित नहीं हैं तो उसे उसके पैसे या वस्तु वापस मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें: मोबाइल चार्जिंग में लगाकर गेम खेल रहे थे बच्चे, अचानक घर में लगी आग, चार की हुई मौत
7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
एक चीज पर और ध्यान देने की जरूरत है। अगर जब्त की गई नकदी 10 लाख रुपये से अधिक है तो नकदी को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को भेजा जाएगा। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जनता तो छोड़िए, खुद का भी नहीं मिला वोट; कौन है यह उम्मीदवार?
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines