Tamil Nadu Murder Case : तमिलनाडु में हत्या का एक वीडियो सामने आया है। धर्मपुरी जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े होटल कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। फिर हमलावरों ने उसे जमकर पीटा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
धर्मपुरी जिले के एलाक्कियामपट्ट इलाके में 25 वर्षीय मोहम्मद आशिक एक होटल में काम करता था। सीसीटीवी फुटेज में चार आरोपी होटल के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो आरोपी आशिक से बातचीत कर रहे हैं। चार हमलावरों में से एक ने अचानक से चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए कर्मचारी भागा, लेकिन उन्होंने फिर उसे घेर लिया।
यह भी पढ़ें : मां-छोटे भाई को चाकू घोंपा, शवों को प्लास्टिक बैग में लपेटा; डांट से नाराज छात्र ने किया डबल मर्डर
बीच-बचाव करने आए कर्मियों को भी धमकाया
इसके बाद आरोपियों ने डंडों और चाकू से मोहम्मद आशिक पर कई वार किए। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए होटल के अन्य कर्मचारियों को भी धमकाया। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आशिक को धर्मपुरी जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : ‘अब हमारी स्कूल की फीस कौन भरेगा’? जहरीली शराब त्रासदी में अनाथ हुए 3 बच्चों की आपबीती
एक महिला से प्यार करता था आशिक
धर्मपुरी पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मोहम्मद आशिक ओमलुर की रहने वाली एक महिला से प्यार करता था। दो महीने पहले वह शादी के लिए महिला के घर गया था, लेकिन उन्होंने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस दौरान उसके भाइयों जनरंजन और हमसप्रियन ने कथित तौर पर उसे धमकाया था। बताया जा रहा है कि हमलवार महिला के घरवाले थे। पुलिस महिला के दोनों भाइयों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines