---विज्ञापन---

देश angle-right

Tamil Nadu: मुफ्त साड़ी लेने पहुंची महिलाओं में भगदड़, 4 की मौत और 11 घायल

Tamil Nadu: वानियामबाडी में शनिवार को मुफ्त साड़ी लेने पहुंची महिलाओं में भगदड़ मच गई। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई है और 11 घायल हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक थाईपुसम त्योहार पर यह महिलाएं साड़ी के टोकन लेने पहुंची थी। एक व्यक्ति मुफ्त साड़ियां […]

---विज्ञापन---

Tamil Nadu: वानियामबाडी में शनिवार को मुफ्त साड़ी लेने पहुंची महिलाओं में भगदड़ मच गई। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई है और 11 घायल हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक थाईपुसम त्योहार पर यह महिलाएं साड़ी के टोकन लेने पहुंची थी।

एक व्यक्ति मुफ्त साड़ियां और वेश्टि के टोकन बांट रहा था

पुलिस के अनुसार यह घटना तमिलनाडु के तिरुपत्तूर की है। यहां वानियामबाडी में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति मुफ्त साड़ियां और वेश्टि (सफेद धोती) के टोकन बांट रहा था। इस दौरान अचानक टोकन लेने की जल्दबाजी में महिलाओं में भगदड़ मच गई। महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर से होती हुई इधर-उधर भागने लगी।

---विज्ञापन---

घटनास्थल पर था अफरा-तफरी का माहौल

कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थिरुपथुर पुलिस अधिकारी के मुताबिक भगदड़ में चार महिलाओं की मौत हो गई है। घायलों को इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

First published on: Feb 04, 2023 05:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola