Tamil Nadu: कावेरी नदी में डूबने से 4 छात्राओं की मौत, फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद नदी किनारे पहुंची थीं

Tamil Nadu Government Middle School, Viralimalai, Pudukottai district, Kaveri river in Mayanur, Karur district, Karur Police, Drowning, Death, Pudukottai Kaveri

पुलिस ने नदी से चारों छात्राओं का शव बरामद कर लिया है।

Tamil Nadu: तमिलानडु के करुर जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां करुर जिले के मयानूर में चार छात्राएं कावेरी नदी में डूब गईं। इससे उनकी मौत हो गई। करुर पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, छात्राएं पुदुकोट्टई जिले की रहने वाली थीं। सभी सरकारी मिडिल स्कूल में पढ़ती थीं।

विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थीं लड़कियां

पुलिस के अनुसार, पुदुकोट्टई जिले के विरालिमलाई में स्थित राजकीय मिडिल स्कूल की एक फुटबॉल टीम त्रिची में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थीं। छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और बुधवार को मयानूर घूमने गई थीं। तभी एक छात्रा कावेरी नदी में उतर गई। वह डूबने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर अन्य छात्राएं बचाने के लिए दौड़ीं। एक-एक कर चार छात्राएं डूब गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्राओं के शव नदी से बाहर निकाले हैं।

विज्ञापन

मृतकों की शिनाख्त तमिलरसी, सोभिया, इनिया और लावण्या के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। परिवारवालों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

वैलेंटाइन पर यूपी के दंपती की गई थी जान

इससे पहले वैलेंटाइन डे मनाने गोवा गए एक जोड़े की मंगलवार को पालोलेम बीच पर डूबने से मौत हो गई। दरअसल, सुप्रिया दुबे और विभु शर्मा अपने माता-पिता को बताए बिना गोवा गए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दोनों को बचाया और कोंकण सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुप्रिया और विभु उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। सुप्रिया बेंगलुरु में रह रही थी, जबकि विभू काम के सिलसिले में दिल्ली में रह रहा था। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने उस होटल के एक स्टाफ सदस्य का बयान दर्ज किया, जहां दंपति ने चेक-इन किया था। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी ने कहा कि समुद्र में जाने से पहले दोनों ने डिनर और ड्रिंक ऑर्डर किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ