Tamil Nadu Temple Accident: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार को एक उत्सव के दौरान टैंक में डूबने से पांच लड़कों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लड़कों के शव बरामद कर लिए हैं और जांच पड़ताल में जुट गई है।
घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई जब नांगनल्लूर में धर्मलिंगेश्वर मंदिर के श्रद्धालु पांगुनी उत्सव के हिस्से के रूप में अनुष्ठान के लिए तालाब पर एकत्र हुए।
और पढ़िए – तमिलनाडु: डीएमके पार्षद ने सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी, तलाश कर रही है पुलिस
चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने कहा कि पहले एक लड़का फिसल गया और बाद में उसे बचाने की कोशिश करने वाले भी डूब गए। हम जांच कर रहे हैं कि आखिर घटना का मूल कारण क्या था और उत्सव के दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया गया?
तमिलनाडु के मंत्री ने घटनास्थल का किया दौरा
तमिलनाडु के ग्रामीण उद्योग मंत्री टीएम अनबरसन ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि अगर उन्होंने पुलिस को अनुष्ठान के बारे में सूचित किया होता तो इसे टाला जा सकता था। यह एक अपूरणीय क्षति है। पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले सभी पांच लोग चेन्नई के तीन अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे। सभी की उम्र 18 से 23 साल के बीच थी।
बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलने पर पलवनथंगल पुलिस अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। सभी शवों को टैंक से निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी क्रोमपेट अस्पताल भेज दिया गया।
और पढ़िए – एम करुणानिधि की याद में ‘कलम स्मारक’ को लेकर चेन्नई में घमासान, विपक्ष के नेता ने किया बड़ा ऐलान
पांचों मृतकों की पहचान मदिपक्कम के राघवन, कीलकट्टलाई के योगेश्वरन और नांगनल्लूर के वनेश, राघवन और आर सूर्या के रूप में की गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines