Tamil Nadu MP Ganesamoorthy Passed Away : तमिलनाडु की इरोड विधानसभा से एमडीएमके के सांसद गणेशमूर्ति का गुरुवार की सुबह अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कुछ दिन पहले कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया था।
तनाव में चल रहे थे गणेशमूर्ति
गणेशमूर्ति कोयंबटूर के कोवाई मेडिकल सेंटर एंड हॉस्पिटल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने गुरुवार सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए इरोड के एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि गणेशमूर्ति एमडीएमके के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव इरोड से लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया गया था जिसके चलते वह काफी तनाव में थे।
24 मार्च को उन्होंने इरोड में अपने आवास पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद उन्हें आनन-फानन एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केएमसीएच ले जाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उनके परिवार को दे दिया जाएगा। एमडीएमके के महासचिव वाइको और अन्य पार्टी नेता दोपहर में उनके आवास पर पहुंचेंगे और उनके परिजनों से मिलेंगे। वाइको अस्पताल में भी उनका हाल-चाल जानने पहुंचे थे।
पार्टी के संस्थापक क्या बोले?
सांसद के निधन पर एमडीएमके के संस्थापक वाइको की प्रतिक्रिया भी आ गई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गणेशमूर्ति को टिकट के मुद्दे पर कोई शिकायत नहीं थी। वह मुझसे दो बार मिले थे। हमने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा सकते हैं। उनका मूड भी अच्छा था। मैं इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि उन्होंने इस तरह का कदम उठाया और उनका निधन हो गया। हम बेहद दुख में हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines