हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Tamil Nadu Encounter: चेन्नई में 2 बदमाशों का एनकाउंटर, इनकी क्राइम हिस्ट्री देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Tamil Nadu Encounter

Tamil Nadu Encounter: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ चेन्नई के बाहर गुडुवनचेरी में हुई। इस दौरान एक दरोगा घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस टीम की गाड़ी को मारी टक्कर, दरांती-बम से किया हमला

तमिलनाडु पुलिस का दावा है कि एक एसयूवी में सवार चार सदस्यीय गिरोह ने चेन्नई के बाहर तांबरम शहर के अंतर्गत गुडुवनचेरी में एक गश्ती दल को टक्कर मार दी। इसके बाद गिरोह ने पुलिस दरांती से हमला किया और उन पर एक देशी बम फेंका।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पा मूर्ति ने कहा कि इसी समय सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर ने फायरिंग की। जिसमें दो लोग घायल हो गए और उन्हें चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो भाग निकले।

विज्ञापन

घायल दरोगा अस्पताल में भर्ती

पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्ति हत्या और हमले के मामलों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक उप-निरीक्षक को चोट लगी है और उसका इलाज क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।

 

और पढ़िए – दिल्ली सेवा बिल आज लोकसभा में किया जाएगा पेश, विपक्ष विरोध के लिए तैयार

विज्ञापन

 

मारे गए दोनों बदमाशों की शिनाख्त हो गई है। एक का नाम रमेश और दूसरे का नाम छोटा विनोद है। पुलिस के अनुसार, छोटा विनोद पर 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 16 हत्या, 10 हत्या के प्रयास, 10 डकैती और बलवा के मामले हैं। वहीं रमेश पर भी 20 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के 6 और 7 हत्या के प्रयास के व 8 बलवा के केस हैं।

एक्टिविस्ट ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

मानवाधिकार कार्यकर्ता और पीपुल्स वॉच के कार्यकारी निदेशक हेनरी टीफैगीन ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह कोई मनगढ़ंत एनकाउंटर का मामला नहीं है। सब कुछ सब इंस्पेक्टर को लगी चोट पर निर्भर करेगा। यह 176 1ए (दंड प्रक्रिया संहिता) के तहत मजिस्ट्रेट द्वारा जांच के लिए उपयुक्त मामला है। उन्हें प्रक्रिया का पालन करने दें। शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Haryana Violence: नूंह में तीन की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट ठप, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, हेलिकॉप्टर से भेजी फोर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola