परिसीमन के खिलाफ CM विजय की सर्वदलीय बैठक में बड़ा फैसला, DMK और AIADMK ने बनाई दूरी

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के नेताओं ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है. मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में कलाइवनार अरंगम में आयोजित सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत कई दलों के 21 सांसदों ने हिस्सा लिया. हालांकि, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टियों DMK और AIADMK ने इस बैठक से पूरी तरह दूरी बनाए रखी.

CM VIJAY.jpg (2)

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है. संसद में राज्य का प्रतिनिधित्व और सीटें कम न हों, इसे लेकर शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सांसदों और नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक की. कलाईवानार अरंगम में हुई इस बैठक में शामिल तमाम नेताओं ने एक सुर में परिसीमन का विरोध करने और एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. साथ ही सर्वसम्मति से मांग की गई कि लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या 543 और राज्यों के वर्तमान प्रतिनिधित्व को यथावत रखा जाए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस सर्वदलीय बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के लगभग 21 सांसद शामिल हुए.

विज्ञापन

बैठक में तमिलनाडु के कुल 57 सांसदों (39 लोकसभा और 18 राज्यसभा) में से मुख्य रूप से कांग्रेस, वीसीके (VCK), सीपीआई (CPI), सीपीआई-एम (CPI-M), एमडीएमके (MDMK) और आईयूएमएल (IUML) के नेताओं ने हिस्सा लिया. हालांकि, राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) ने इस बैठक का बहिष्कार किया और शामिल नहीं हुईं.

विज्ञापन

“आबादी के आधार पर परिसीमन बर्दाश्त नहीं”

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए तमिलनाडु विधानसभा में एक सरकारी प्रस्ताव पारित किया जाएगा. इसके साथ ही परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक का संसद में कड़ा विरोध करने और उसके खिलाफ मतदान करने का भी संकल्प लिया गया. बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जनसंख्या के आधार पर सीटों का नया बंटवारा तमिलनाडु के राजनीतिक अधिकारों को नुकसान पहुंचाएगा. नेताओं का मानना है कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतरीन काम किया है, उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए.

बैठक के बाद कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या 815 या 850 करने और उसके अनुपात में तमिलनाडु को सीटें देने से राज्य को कोई वास्तविक लाभ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इससे सांसदों को संसद में बोलने का अवसर और कम मिलेगा. सीपीएम सांसद सु. वेंकटेशन और एमडीएमके के दुरई वाइको ने भी कहा कि राज्यों का प्रतिनिधित्व प्रभावित न हो, इसके लिए सीटों की संख्या को अनिश्चितकाल के लिए फ्रीज किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ